Harshad what he wants in ideal partner: स्टार प्लस के सुपरहिट धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है से टीवी पर धमाकेदार वापसी करने वाले एक्टर हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बीते कई दिनों से हर्षद चोपड़ा की लव लाइफ को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। उनका नाम को-स्टार प्रणाली राठौड़ के साथ जोड़ा जा रहा है, जिस खबरों को उन्होंन अफवाह बताया है। हर्षद चोपड़ा ने मीडिया से बात करते हुए अपनी आइडल गर्लफ्रेंड के बारे में बात की है। हर्षद चोपड़ा ने बताया है कि वो किस तरह की गर्लफ्रेंड चाहते हैं।
गर्लफ्रेंड में ये 2 खूबियां चाहते हैं Harshad Chopra, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai एक्टर ने खोला राज
हर्षद चोपड़ा ने बताया कैसी गर्लफ्रेंड चाहिए
ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) स्टार हर्षद चोपड़ा ने मीडिया से बात करते हुए यह साफ कर दिया है कि वो सिंगल हैं। हर्षद ने बताया है कि उनका नाम जिन अदाकाराओं के साथ भी जुड़ रहा है, वो सब अफवाह है। वो किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। हर्षद चोपड़ा ने मीडिया से बात करते हुए अपनी आइडल पार्टनर की खूबियां बताई हैं। हर्षद चोपड़ा ने कहा है कि उन्हें ऐसी पार्टनर चाहिए तो उनकी जिंदगी को आसान कर दे और उन्हें समझे। अगर ऐसी पार्टनर उन्हें मिल जाती है तो वो उसके साथ जिंदगी का सफर तय करने का फैसला ले लेंगे।
भारती सिंह ने ऐसे मनाया अपने बेटे गोला का बर्थडे:
प्रणाली राठौड़ को नहीं कर रहे हैं डेट
ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार हर्षद चोपड़ा का नाम उनकी को-स्टार प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathore) के साथ जुड़ रहा था। हर्षद चोपड़ा ने मीडिया से बात करते हुए यह साफ कर दिया है कि उनके और प्रणाली के बीच में रोमांटिक रिश्ता नहीं है। हर्षद चोपड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें भी यह पहली बार सुनने को मिला है कि वो प्रणाली को डेट कर रहे हैं। अदाकारा प्रणाली राठौड़ भी हर्षद को डेट करने की खबरों पर हंस पड़ीं।
