YRKKH 7 August Spoiler: अक्षरा का सुहाग मिटाएगा अभिमन्यु, पहाड़ पर अभिनव को ले जाकर लेगा बदला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 August Spoiler: प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखने को मिलेगा कि बिरला और गोयनका परिवार मिलकर अभिनव का जन्मदिन मनाएंगे। वहीं अभिमन्यु अभिनव को सरप्राइज देने के लिए खाई के पास ले जाएगा, जहां अभिनव शराब में धुत हो जाएगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 August Spoiler: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बने रहने के लिए खूब जद्दोजहद की है। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने शो को दर्शकों से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखने को मिला कि अभिनव को जन्मदिन पर पूरा परिवार सरप्राइज देता है। वहीं दूसरी ओर अभिमन्यु परिवार से कहता है कि उसके लिए अबीर की खुशी सबसे ज्यादा जरूरी है। हालांकि प्रणाली राठौड़ के 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

End of Feed