'किसी मां-बाप को ऐसे दिन..,' अस्पताल में भर्ती था Shireen Mirza का 1 साल का बेटा, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

Yeh Hai Mohabbatein Fame Shireen Mirza Emotional Post: टीवी सीरियल ये है मोहब्बते में नजर आई शिरीन मिर्जा के लिए बीता एक हफ्ता आसान नहीं रहा। शिरीन के बेटे की हालत काफी ज्यादा खराब रही।

Yeh Hai Mohabbatein Fame Shireen Mirza Emotional Post: टीवी सीरियल ये है मोहब्बते (Yeh Hai Mohabbatein) फेम एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा (Shireen Mirza) एक्टिंग से दूर हैं और अपनी फैमिली को पूरा समय दे रही हैं। शिरीन एक क्यूट बेटे की मां हैं, जो एक साल का हो चुका है। वह अक्सर अपने बेटे संग क्लालिटी टाइम के पल दिखाती रहती हैं, लेकिन बीता एक हफ्ते एक्ट्रेस के लिए काफी मुश्किल भरा रहा है। शिरीन का बेटा अस्पताल में भर्ती था, जहां उसकी हालत काफी ज्यादा नाजुक दिखीं। ये बात खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताई है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने बेटे की अस्पताल वाली फोटोज भी शेयर की है। Sairaab फेम एक्ट्रेस Prakriti Nautiyal पति से लेंगी तलाक, शादी के 2 साल बाद टूट रिश्ता; सामने आई वजह?

shireen mirza

shireen mirza (photo credit- instagram)

    शिरीन मिर्जा ने दिया बेटे का हेल्थ अपडेट

    शिरीन मिर्जा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि बीता हफ्ता उनके लिए काफी मुश्किल भरा रहा है। एक्ट्रेस ने बेटे के साथ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें शिरीन ने अपने बेटे का चेहरा छुपा रखा है। दूसरी तस्वीर में वह अपने बेटे को गोद में लेकर प्यार लुटा रही हैं। आगे की बाकी फोटोज में शिरीन के बेटे के हाथ में ड्रिप साफ नजर आ रहा है और वह अस्पताल के बेड पर है। इन फोटोज से ही फैंस ने अंदाजा लगा लिया है कि शिरीन के बेटे की तबीयत काफी ज्यादा खराब थीं। हालांकि, अब एक्ट्रेस अपने बेटे को घर ले आई हैं। Surbhi Jyoti ने एक महीने की बेटी को छोड़ लिए मौसम के मजे, फोटोज शेयर कर लिखा, 'उसे नजरअंदाज...'

      घर आ चुका है एक्ट्रेस का बेटा

      इन फोटोज के साथ शिरीन ने कैप्शन में बेटे का हेल्थ अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, 'जिंदगी ने वैसे तो बहुत इम्तिहान के लिए हैं, लेकिन दिल से बस यही दुआ है कि अल्लाह किसी मां बाप को ऐसे इम्तिहान के लिए कभी तैयारी नहीं करनी चाहिए। पिछले एक हफ्ते ने हमें अंदर तक हिला दिया। अपने बच्चे को तकलीफ में देखना, ये शायद दुनिया का सबसे मुश्किल एहसास होता है हमजा अब घर वापस आ गया है। आपके सभी प्यार, कॉल और संदेशों के लिए धन्यवाद। अल्लाह ने बच्चों में इतनी प्यारी क्वालिटी दी है कि वो अपना दर्द भूलके फटाफट ध्यान भटकाते हैं। बस यहीं दुआ निकलती है दिल से...इस दुनिया के हर बच्चे को हमेशा सेहत, सुकून और हिफाजत मिले। हमजा को अपनी दुआओं में याद रखना। अल्लाह उसे हमेशा अपनी हिफ्ज़ो अमन में रखे।'

      End of Feed