'ये है मोहब्बतें' एक्टर Abhishek Verma ने मंगेतर की गोद में सिर रखकर बिताए सुकून के पल, रोमांटिक फोटोज देख

Yeh Hai Mohabbatein Actor Abhishek Verma Shares Photos With Fiance Iditri Goel: टीवी के मशहूर एक्टर अभिषेक वर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में अभिषेक वर्मा ने अपनी मंगेतर इदित्री गोयल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों रोमांस में चूर नजर आए।

Yeh Hai Mohabbatein Actor Abhishek Verma Shares Photos With Fiance Iditri Goel: टीवी के मशहूर एक्टर अभिषेक वर्मा ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अभिषेक वर्मा ने 'ये है मोहब्बतें' में आदित्य बनकर सबका खूब दिल जीता था। इस शो से अभिषेक वर्मा की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हो गई थी। हालांकि इसके बाद भी अभिषेक वर्मा कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आए। वहीं इन सबसे इतर अब जल्द ही अभिषेक वर्मा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अभिषेक वर्मा (Abhishek Verma) अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड इदित्री गोयल के साथ शादी रचाएंगे। खास बात तो यह दोनों की सगाई भी हो गई है। वहीं अब उन्होंने अपनी मंगेतर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह रोमांस में चूर नजर आए।

अभिषेक वर्मा ने शेयर की होने वाली बीवी संग फोटोज

End of Feed