टीवी मसाला

Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा ने शिल्पा के हाथों पहना मेडल, तंज कसते हुए फराह खान बोलीं- इनके हाथों ही मरेगा

Bigg Boss 18 Farah Khan Taunts Shilpa Shirodkar: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' को इस सप्ताह फराह खान होस्ट करने वाली हैं। शो में फराह खान करण वीर मेहरा के लिए मेडल लेकर आएंगी, जिसे एक्टर शिल्पा शिरोडकर के हाथ से पहनेंगे। लेकिन फराह खान तभी तंज कस देंगी।

Image

'बिग बॉस 18' में फराह खान ने कसा शिल्पा शिरोडकर पर तंज

Bigg Boss 18 Farah Khan Taunts Shilpa Shirodkar: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान को सुरक्षा कारणों से वीकेंड का वार की शूटिंग छोड़नी पड़ी। ऐसे में अब फराह खान उनकी जगह होस्ट की गद्दी संभालती नजर आएंगी। लेकिन बिग बॉस 18 में आते ही फराह खान ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लेनी शुरू कर दी। ईशा सिंह से लेकर अविनाश मिश्रा तक को फराह खान (Farah Khan) ने खूब लताड़ लगाई। यहां तक कि एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) पर भी तंज कसने से फराह खान बिल्कुल भी पीछे नहीं हटीं। इससे जुड़ा 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में फराह खान वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स का स्वागत करते हुए कहती हैं कि आप सभी का इस शो में स्वागत है, जिसे हम बाहर 'द करण वीर मेहरा शो' के नाम से जानते हैं। ये बात सुनकर करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) भी हैरान रह जाते हैं। फराह खान (Farah Khan), करण वीर मेहरा को बताती हैं कि वह उनके लिए मेडल लाई हैं और कहती हैं कि ये मेरी तरफ से और तुम्हारे चाहने वालों की तरफ से है। ये पूरा घर तुम्हारे इर्द-गिर्द ही घूम रहा है। करण वीर मेहरा वो मेडल शिल्पा शिरोडकर के हाथों पहनते हैं। इसपर फराह खान कहती हैं, "इनके हाथों ही एक दिन मरेगा करण।"

फराह खान ने किया सिद्धार्थ शुक्ला को याद

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में फराह खान (Farah Khan) आगे कहती नजर आईं कि पिछले सीजन में भी मैंने एक कंटेस्टेंट को निशाना बनते देखा था। वो अंत में शो जीत गया था और वो कोई और नहीं सिद्धार्थ शुक्ला था। बता दें कि फराह खान ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा से भी उनकी गेम के बारे में खबर ली।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article