टीवी मसाला

Yeh Hai Mohabbatein फेम अभिषेक वर्मा के सिर सजने वाला है सेहरा, गर्लफ्रेंड संग जल्द लेंगे सात फेरे

Yeh Hai Mohabbatein Fame Abhishek Verma Ready To Tie Knot: टीवी के चर्चित सीरियल "ये है मोहब्बतें' में आदित्य का रोल अदा कर चुके एक्टर अभिषेक वर्मा शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग सात फेरे लेंगे। इस बात का ऐलान खुद अभिषेक ने किया है।

Image

'ये है मोहब्बतें' फेम अभिषेक वर्मा जल्द करेंगे शादी

Yeh Hai Mohabbatein Fame Abhishek Verma Ready To Tie Knot: टीवी के टॉप सीरियल 'ये है मोहब्बतें' को लोगों से खूब प्यार मिला था। आज भी लोग चाहते हैं कि ये सीरियल दोबारा से छोटे पर्दे पर शुरू हो जाए। 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) को बंद हुए सालों बीत चुके हैं, लेकिन इसका एक-एक किरदार लोगों के दिलों-दिमाग में बसा हुआ है। शो के चहीते कलाकारों में अभिषेक वर्मा भी शामिल हैं, जिन्होंने 'ये है मोहब्बतें' में आदित्य का रोल अदा किया था। खास बात तो यह है कि अभिषेक वर्मा (Abhishek Verma) अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। वह जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बात का ऐलान अभिषेक वर्मा ने खुद इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर किया है।

'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) फेम अभिषेक वर्मा (Abhishek Verma) ने अपनी गर्लफ्रेंड इदित्री गोयल के साथ फोटो शेयर की। तस्वीर में दोनों ट्विनिंग करते नजर आए। जहां इदित्री गोयल डार्क ब्लू लहंगे में दिखाई दीं तो वहीं अभिषेक वर्मा ने ब्लू शेरवानी पहनी थी। इस तस्वीर के कैप्शन में अभिषेक वर्मा ने लिखा, "बेबी से बीवी तक।" अभिषेक वर्मा के अलावा उनके छोटे भाई और 'मुंज्या' एक्टर अभय वर्मा ने भी फोटो पोस्ट की, जिसमें अभिषेक और इदित्री एक-दूजे को गले लगाए दिखाई दिये। इस फोटो को साझा करते हुए अभय वर्मा ने लिखा, "आज खुशियां घर आईं।"

ये है मोहब्बतें के अभिषेक वर्मा करेंगे शादी

ये है मोहब्बतें के अभिषेक वर्मा करेंगे शादी

अभिषेक वर्मा (Abhishek Verma) और इदित्री गोयल को अली गोनी सहित कई सितारों ने भी बधाइयां दीं। इन फोटोज को देख अटकलें लग रही हैं कि अभिषेक वर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सगाई कर ली है। हालांकि एक्टर ने ये जाहिर नहीं किया है कि वह कब तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article