Bigg Boss 18 Shilpa Shirodkar was offered Chaiyya-Chaiyya : बिग बॉस सीजन 18( Bigg Boss 18) इन दिनों हर जगह छाया हुआ है, शो जैसे-जैसे फिनाले के नजदीक आ रहा है यह और भी दिलचस्प होता जा रहा है। सलमान खान के इस शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टनट अपना दम दिखा रहा है। बीते रात एपिसोड की बात करें तो शनिवार को फराह खान ने शो में एंट्री ली और घर के सदस्यों की क्लास लगाई। जिसके बाद ये क्लिप्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फराह के घर आने पर शिल्पा की कुछ पुरानी यादें ताजा हो गई जो उन्होंने करणवीर और चूम दरांग के साथ शेयर की।
शिल्पा शिरोड़कर( Shilpa Shirodkar) ने बताया कि फराह खान( Farah Khan) ने उन्हें फिल्म दिल से के लिए छैया-छैया गाना ऑफर किया था। शिल्पा करणवीर( Karanvir Mehra) और चूम दरांग( Chum Darang) को ये बात बताती है कि मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) से पहले उन्हें इस गाने का ऑफर आया था, लेकिन बाद में मुझे मना कर दिया गया। इसकी वजह बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि फराह खान ने मुझे वजन कम करने के लिए कहा था। उन्होंने मुझे ऑफर दिया कि मैं वजन कम कर लूं और इस गाने पर डांस करूं, लेकिन बाद में मुझे मना कर दिया गया।
करणवीर इस बात पर शिल्पा का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि क्या सच में वजन ज्यादा होने की वजह से आपको रिजेक्ट कर दिया था। करण कहता है कि आप ट्रेन पर डांस करती तो ट्रेन रुक जाती। बताते चले कि बीती रात फराह खान घर में आई थी और उन्होंने करणवीर मेहरा, रजत दलाल समेत कई स्टार्स को कड़घरे में खड़ा किया और सवाल जवाब किए।
