Naagin 7: ड्रैगन के साथ नागिन शिवांगी और शेषा की होगी धांसू एंट्री? जैद इमाद खान संग मौनी रॉय-अदा खान की फोटो वायरल

Naagin 7 Update: टीवी सीरियल नागिन 7 से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में जैद इमाद के साथ मौनी रॉय और अदा खान दिख रही हैं. दावा है कि दोनों नागिन 7 में आ सकती हैं. हालांकि, फोटो की सच्चाई क्या है? आइए आपको बताते हैं.

Naagin 7 New Twist: टीवी सीरियल नागिन 7 इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रहा है. इस सीरियल में प्रियंका चाहर चौधरी नागिन अहाना (अनंता) बनकर खूब तारीफ बटोर रही है और अब शो में नागिन से टक्कर लेने के लिए ड्रैगन की एंट्री हो गई है. अब तक सिर्फ ड्रैगन पीछे से वार कर रहा था लेकिन अब शो में ड्रैगन इंसानी रूप में नजर आएगा. शो में ड्रैगन के रूप में जैद इमाद खान की एंट्री हो गई है. मेकर्स की तरफ से जैद की एंट्री का प्रोमो शेयर कर दिया है लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि जैद के बाद शो में दो और नागिन एंट्री ले सकती है. नागिन शिवांगी और शेषा का नाम सामने आया है.

naagin (2)

Instagram- Photo credit

नागिन 7 (Naagin 7) के सेट से आए दिन तस्वीरें सामने आती रहती है और अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में प्रियंका चाहर चौधरी तो नहीं हैं लेकिन फोटो में जैद इमाद खान के साथ मौनी रॉय (Mouni Roy) और अदा खान नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि तीनों एक्टर्स के हाथ में कुछ पेपर्स हैं जो किसी शो की स्क्रिप्ट लग रही है और जैद ऊपर की तरफ देख रहे हैं वहीं, अदा और मौनी दोनों मिलकर एक्टर की तरफ देख रहे हैं. इस तस्वीर ने आते ही इंटरनेट पर आग लगा दी है. दावा किया जा रहा है कि स्पेशल सीन के लिए अदा और मौनी शो में आ सकती हैं. इस तस्वीर के वायरल होते ही फैंस भी अलग-अलग तरह के सवाल कर रहे हैं. नागिन 7 के फैंस अब पूछ रहे हैं कि क्या ये दोनों एक्ट्रेस भी इस शो में नजर आने वाली है. कुछ फैंस तो फोटो देखकर ही एक्साइटेड हो गए हैं.

End of Feed