कौन हैं Antara Banerjee? चलती ट्रेन में कपड़े उतारने का आरोप, RPF जवान पर ब्लेड से किया हमला

Who Is Antara Banerjee: टीवी एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अंतरा पर संगीन आरोप लगे हैं, जिसमें RPF जवान हमला करने और चलती ट्रेन में बखेड़ा खड़ा करने का आरोप है।

Who Is Antara Banerjee: एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी (Antara Banerjee) से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है। अंतरा पर चलती ट्रेन में जमकर हंगामा करने और पुलिस व रेलवे अधिकारियों पर हमला करने के आरोप है और उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला 12 अगस्त का है और तब एक्ट्रेस बांद्रा-गंगानगर अरावली एक्सप्रेस से एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए सूरत जा रही थीं। इस घटना के सामने आने के बाद लोग अंतरा बनर्जी के बारे में जानकारी तलाश कर रहे हैं। लोग उन्हें जानने के लिए सोशल मीडिया खंगाल रहे हैं। आइए आपको अंतरा बनर्जी के बारे में बताते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'उतार-चढ़ाव...' लड़ाई भूल Tejasswi Prakash की बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं Surbhi Chandna, विवाद पर क्या बोलीं?

antara Soham Banerjee

antara Soham Banerjee

अंतरा बनर्जी का विवाद

सूरत शूटिंग के लिए जा रही अंतरा बनर्जी एक रिजर्व्ड सीट पर बैठी हुई थीं और जब को-यात्री ने एक्ट्रेस से सीट खाली करने के लिए कहा तो उन्होंने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद ही अंतरा बनर्जी के खिलाफ शिकायत की गई। अंतरा की सूचना आरपीएफ और टिकट कलेक्टर को दी गई थी, जिनसे एक्ट्रेस भिड़ गई थीं और काफी बवाल किया। दावा है कि उन्होंने ट्रेन में ही कपड़े उतार लिए थे। बता दें कि इस मामले में अंतरा सोहम बनर्जी दोषी है और इस मामले मे अंतरा बनर्जी (Antara Banerjee) परेशान हो रही है। नाम एक जैसे होने की वजह से सोशल मीडिया पर अंतरा बनर्जी वायरल हो रही हैं।

पुलिस की हिरासत में अंतरा बनर्जी

इस मामले में पुलिस का कहना है कि गुस्से में आकर अंतरा ने अपने कपड़े उतार दिए और एक रेजर ब्लेड निकाल लिया। इस घटना में मिश्रा घायल हो गए और बनर्जी भी कथित तौर पर घायल हो गईं। इतना ही नहीं, अंतरा ने कोच से बाहर निकलने की कोशिश में खिड़की तोड़ने का भी कोशिश की। पुलिस ने उन पर सुरक्षा को खतरे में डालने, सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने, चोट पहुंचाने और अधिकारियों का अपमान करने का मामला दर्ज हुआ। बाद में नोटिस जारी करते हुए अंतरा को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

End of Feed