Exclusive: वागले की दुनिया पर चैनल ने आखिरकार लगाया ताला, इस दिन होगा लास्ट एपिसोड टेलिकास्ट

Wagle Ki Duniya Off Air: दर्शकों का पसंदीदा टीवी शो 'वागले की दुनिया' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जूम टीवी और टेली टॉक के हाथ खबर लगी है कि वागले की दुनिया ऑफ एयर होने जा रहा है। खबर का खुलासा शो के करीबी सूत्र ने ही किया है।

Wagle Ki Duniya Off Air: सोनी टीवी का मशहूर शो 'वागले की दुनिया' अपनी चटपटी कहानी के लिए घर-घर जाना चाहता है। सिर्फ यही नहीं शो में नजर आ रहे लीड कलाकारों ने भी दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 'वागले की दुनिया' में अब तक कई बड़े टीवी सितारों ने एंट्री मारकर लोगों का मनोरंजन किया। इस बीच सुमित राघवन स्टारर सीरियल के खास सूत्र ने टेली टॉक/जूम टीवी से खास बातचीत की। उसने खुलासा करते हुए बताया कि शो जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए शो का लास्ट एपिसोड कब दिखाया जाएगा।

Wagle Ki Duniya Off Air

आतिशी कपाड़िया और समीर कुलकर्णी द्वारा डायरेक्टर शो 'वागले की दुनिया' (Wagle Ki Duniya) पर चैनल ने ताला लगाने का फैसला लिया है। शो 'वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नए किस्से' का आखरी एपिसोड 7 जून को टेलिकास्ट होगा। साल 2021 में शो ने टीवी की दुनिया में कदम रखा था और अब 4 साल बाद सभी से अलविदा लेने जा रहा है। पिछले साल ही शो ने किरब 1000 एपिसोड होने की खुशी में सेलिब्रेशन किया था। इस खबर के सामने आते ही शो के फैंस मेकर्स से काफी खफा हैं। सीरियल का हिस्सा सुधांशु पांडे और रश्मि देसाई भी रह चुके हैं।

End of Feed