Vivian Dsena Divorce Rumours With Nouran Ali: टीवी एक्टर विवियन डिसेना फिर एक बार अपनी प्रोफेशनल को छोड़ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। पहली शादी टूटने के बाद शायद एक बार फिर एक्टर की दूसरी शादी में खटास आ गई है। हाल ही में विवियन की दूसरी पत्नी नूरन अली ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिससे दोनों के तलाक की खबरों को हवा मिलने में देरी नहीं लगी। क्या अब फिर एक बार विवयन का घर उजड़ने वाला है जानिए क्या है पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
टीवी एक्टर विवयन डिसेना (Vivian Dsena) की दूसरी पत्नी नूरन अली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि प्यारी महिलाएं, शादी में कभी भी जल्दबाजी ना करें। एक कली लड़की परेशान शादीशुदा औरत से काफी बेहतर होती है। इस पोस्ट को देख लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं की क्या विवियन डिसेना की दूसरी पत्नी उनसे परेशान है और शादीशुदा जिंदगी में खटपट चल रही है?
