विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने बेटे को दिया जन्म; सौतेली हैं 2 बेटियां

Vivian Dsena Blessed With Baby Boy: टीवी एक्टर विवियन डीसेना के घर से एक गुड न्यूज आई है. विवियन डीसेना और नूरान अलीन दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं. बता दें कि विवियन डीसेना और नूरान की पहले एक बेटी है. विवियन की दो सौतेली बेटियां भी हैं.

Vivian Dsena Blessed With Baby Boy: टीवी एक्टर विवियन डीसेना अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखने के लिए जाने जाते हैं. एक्टर की पत्नी नूरान अली सिर्फ बिग बॉस में दिखी थीं. वह अपनी पत्नी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं. शायद ही कोई जानता होगा कि विवियन की पत्नी नूरान प्रेग्नेंट थीं और अब कपल ने फाइनली फैंस को गुड न्यूज दे दी है. विवियन डीसेना दूसरी बार पिता बन गए हैं. विवियन और नूरान पहले एक बेटी का स्वागत किया और अब उन्हें एक बेटा हुआ है. ये गुड न्यूज खुद विवियन डीसेना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

Vivian

Instagram- photo credit

पिता बनने के बाद विवियन डीसेना ने किया पोस्ट

विवियन डीसेना ने पिता बनने के बाद एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस को बेटा होने की गुड न्यूज दी है. इस पोस्ट मे विवियन ने चंद शब्दों में लिखा कि कुछ समय के लिए गुमनामी में चले गए… और इसका एक कारण भी था. कुछ कहानियां घोषित नहीं की जातीं, उन्हें पहले जिया जाता है. खामोशी ने ही सब कुछ कह दिया… राज्य और भी बड़ा हो गया… और इस बार, एक राजकुमार है.' इस पोस्ट के साथ विवियन डीसेना हैशटैग में बेबी बॉय और न्यूज बिगनिंग यानी नई शुरूआत लिखा है. विवियन के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस खूब बधाइयां दे रहे हैं. विवियन को रुबीना दिलैक, भारती सिंह समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है. वहीं, फैंस के कमेंट्स की भी झड़ी लग गई है.

End of Feed