टीवी मसाला

'ब्लड देखकर कांप गया', Divyanka Tripathi की डिलीवरी देख अंदर तक हिल गए Vivek Dahiya, पल याद कर निकले आंसू

Vivek Dahiya On Divyanka Tripathi Delivery Time: एक्टर विवेक दहिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर दिव्यांका त्रिपाठी की डिलीवरी के समय को याद कर रोते दिख रहे हैं। उन्होंने ऑप्रेशन थिएटर की हकीकत बताई है।

Image

Vivek Dahiya Divyanka Tripathi (photo credit- instagra,)

Vivek Dahiya On Divyanka Tripathi Delivery Time: टीवी के स्टार कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) जुड़वा बेटों के माता-पिता बन गए हैं। दिव्यांका ने हाल ही में दो बेटों को जन्म दिया, जिसके साथ एक्ट्रेस का घर में शानदार स्वागत किया। दिव्यांका और विवेक सोशल मीडिया पर अपने बेबी होने की गुडन्यूज दे चुके हैं, लेकिन अब विवेक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की डिलीवरी के समय का मंजर बताया है। विवेक ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया है कि वह डिलीवरी के वक्त ब्लड देखकर कांप गए थे। (ये भी पढ़ें: Naagin 7 BTS Photos: आखिरी एपिसोड से पहले खत्म होगी नागिन-ड्रैगन की दुश्मनी? सेट की फोटोज देख फैंस कन्फ्यूज)

विवेक दहिया की उड़ी रातों की नींद

दिव्यांका त्रिपाठी के मां बनने के बाद विवेक दहिया ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने डिलीवरी से एक रात पहले से लेकर अगले दिन का नजारा दिखाया। व्लॉग में विवेक ने दिखाया कि कैसे दिव्यांका को ओटी में ले जाया जा रहा है। विवेक ने अपने व्लॉग की शुरुआत में बताया कि डिलीवरी से एक रात पहले मुझे बिल्कुल नींद नहीं आई। मन में बार बार ख्याल आ रहा था कि क्या में अच्छा पापा बन पाऊंगा। क्या बच्चे को अच्छी और सेफ लाइफ दे पाऊंगा। या नहीं? (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट के बीच Rubina Dilaik की जिगरी दोस्त बनीं Farrhana Bhatt, दोनों ने सबकी हालत की खराब)

विवेक दहिया ने बताया ऑपरेशन थिएटर का हाल

इसके बाद विवेक ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर्स को पहले ही बोल दिया था कि वह डिलीवरी टाइम में दिव्यांका के साथ रहेंगे। एक्टर ने वीडियो में बताया कि उन्होंने डॉक्टर्स से कहा कि मैं डिलीवरी के दौरान अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता हूं और बच्चे के जन्म का पूरा प्रोसेस अपनी आंखों से देखना चाहता हूं। हालांकि, ऐसा हो नहीं पाता। विवेक जब तक ओटी में पहुंचे, तब तक दिव्यांका की डिलीवरी हो चुकी थी। इस बारे में बताते हुए एक्टर ने कहा कि मैं बच्चों की अंबिलिकल कॉर्ड खुद कट करना चाहता था, लेकिन मौका नहीं मिल पाया। ऑपरेशन के दौरान इतना ब्लड देखकर मैं पूरी तरह हिल गया था। मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मैं कैसे रिएक्ट करूं। दिव्यांका त्रिपाठी उस पल को याद करते करते वीडियो में भी काफी इमोशनल हो गए थे।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article