Naagin 7 BTS Photos: आखिरी एपिसोड से पहले खत्म होगी नागिन-ड्रैगन की दुश्मनी? सेट की फोटोज देख फैंस कन्फ्यूज

Naagin 7 BTS Photos: सीरियल नागिन 7 में कनिका मान ड्रैगन का रोल निभा रही हैं। कनिका मान ने आखिरी एपिसोड के आने से पहले कुछ ऐसी फोटोज शेयर की हैं, जिसे देखकर फैंस कन्फ्यूज हो गए हैं। माना जा रहा है कि ड्रैगन और नागिन की दुश्मनी खत्म हो सकती है।

Authored by: कविताUpdated Jun 1 2026, 16:27 IST
नागिन 7 के सेट से सामने आईं फोटोजImage Credit : Instagram01 / 07

नागिन 7 के सेट से सामने आईं फोटोज

Naagin 7 BTS Photos: एकता कपूर का पॉपुलर टीवी सीरियल नागिन 7 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। शो का अब जल्द ही आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा, जिसकी शूटिंग चल रही है। नागिन 7 आखिरी एपिसोड में नागिन बनीं प्रियंका चाहर चौधरी और ड्रैगन के किरदार में कनिका मान के साथ और भी कई एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं, जिसमें अनिता हस्सनंदनी, तेजस्वी प्रकाश और दिव्या अग्रवाल का नाम शामिल हैं। ये तमाम हसीनाओं शो में अपने अपने किरदार में ड्रैगन से भिड़ने वाली हैं, लेकिन इससे पहले कनिका मान ने सेट का हाल दिखाया है, जो काफी मजेदार है।

ड्रैगन लुक में कनिका मान ने लगाई आगImage Credit : Instagram02 / 07

ड्रैगन लुक में कनिका मान ने लगाई आग

कनिका मान ने नागिन 7 के सेट से ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें तमाम कलाकार अपने अपने किरदार में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में कनिका मान भी ड्रैगन के लुक में कमाल की लग रही हैं और भोलेनाथ की शिवलिंग के आगे बैठी हुई हैं। सीरियल में कनिका मान को ड्रैगन के अवतार में खूब प्यार मिला है।

कनिका मान ने अनिता हस्सनंदनी संग दिखाईं अदाएंImage Credit : Instagram03 / 07

कनिका मान ने अनिता हस्सनंदनी संग दिखाईं अदाएं

इस तस्वीर में कनिका मान यानी अनिता हस्सनंदनी के साथ नजर आ रही हैं, जो शो में विषाखा बनकर लौट रही हैं। शो में विषाखा भरनी की मां है और भरनी अपनी मां को बुलाती हुई नजर आएगी। विषाखा आज भी लाल नागिन है, जो एक टाइम पर शो की बड़ी विलेन थी।

तेजस्वी प्रकाश संग कनिका मान ने फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर Image Credit : Instagram04 / 07

तेजस्वी प्रकाश संग कनिका मान ने फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर

इस तस्वीर में कनिका मान तेजस्वी प्रकाश के साथ दिख रही हैं, जो सीरियल में कनिका की मां बनी है। नागिन 7 में तेजस्वी ने प्रथा और प्रार्थना को रोल निभाया था। अब कहानी में दिखाया गया है कि प्रार्थना की बेटी अहाना है और राधिका भी उसकी की बेटी है।

भोलेनाथ की भक्ति में लीन हुईं कनिका मानImage Credit : Instagram05 / 07

भोलेनाथ की भक्ति में लीन हुईं कनिका मान

इस तस्वीर में कनिका मान भोलेनाथ की भक्ति में लीन हैं। तस्वीर में कनिका का चेहरा तो नहीं दिख रहा, लेकिन एक्ट्रेस शिवलिंग के सामने हाथ जोडे़ बैठी है और उन्होंने दोनों हाथ को ऊपर की ओर करके उठा रखा है और जोड़े हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी संग कनिका मान की मस्तीImage Credit : Instagram06 / 07

प्रियंका चाहर चौधरी संग कनिका मान की मस्ती

सीरियल में कनिका मान ड्रैगन हैं तो प्रियंका नागिन बनी हैं। दोनों के बीच टक्कर दुश्मनी हैं और ड्रैगन नागिन को मारने में लगी है। अब आखिरी एपिसोड में दोनों के बीच महायुद्ध होगा, लेकिन फैंस का मानना है कि शायद ड्रैगन अपनी नागिन बहन से सुलह कर लेगी। इस तस्वीर के बाद फैंस सीरियल में भी ऐसा सीन देखना चाहते हैं।

कनिका मान की फोटोज पर फैंस के मजेदार कमेंटImage Credit : Instagram07 / 07

कनिका मान की फोटोज पर फैंस के मजेदार कमेंट

कनिका मान ने इन फोटोज के साथ खास कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'एक तरफ नागिन का जहर, दूसरी तरफ ड्रैगन की आग... खएल अब दिलों का है।' कनिका के इस पोस्ट पर फैंस भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मतलब कनिका पॉजिटिव हो गई।' दूसरे ने लिखा, 'ड्रैगन मंदिर में कैसे आ गई। मतलब शिवजी ने भी नहीं रोका।'

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!