Rubina Dilaik-Farrhana Bhatt Photos: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग केपटाउन में जोर-शोर से चल रही है। इस शो में इस बार रुबीना दिलैक आने वाली हैं, जो पहले भी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। रुबीना की तरह फरहाना भट्ट भी खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा है। शो के जुड़ी जब पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, उसमें रुबीना दिलैक और फरहाना भट्ट की अच्छी बॉन्डिंग देखने के लिए मिली थी और अब केपटाउन में दोनों एक्ट्रेस खास दोस्त बन गई है। दोनों की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
केपटाउन खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग करने गई रुबीना दिलैक ने ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस ने दिखाया है कि वह स्टंट से फ्री होकर क्या क्या करते हैं। इन फोटोज में उन्होंने फरहाना भट्ट संग अपना बॉन्ड दिखाया है।
केपटाउन में जाकर रुबीना दिलैक और फरहाना भट्ट के बीच बहनों जैसा बॉन्ड देखने के लिए मिला है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ वीडियो शेयर कर रही हैं और तस्वीर में दोनों काफी खिलखिलाकर हंस रही हैं।
इस तस्वीर में फरहाना भट्ट और रुबीना दिलैक के बीच ऋत्विक धनजानी बुरी तरह फंस गए हैं। इस तस्वीर में फरहाना और रुबीना आशीर्वाद दे रहे हैं और ऋत्विक दोनों के बीच हाथ जोड़े खड़े हैं। इस तस्वीर में दोनों ऋत्विक की आशीर्वाद दे रही हैं।
रुबीना ने अपनी भी सिंगल फोटो शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने खुद को ब्लर रखा है। रुबीना ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, 'फोकस सिर्फ स्टंट पर।' तस्वीर बेशक ब्लर है, लेकिन इसमें रुबीना का गजब का एटीट्यूड साफ झलक रहा है।
फरहाना भट्ट और रुबीना दिलैक की जोड़ी सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रही है। दोनों एक्ट्रेस के फैंस उनका बॉन्ड देख खुश है और उनकी तस्वीरों पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं।
रुबीना दिलैक ने इन फोटोज के साथ खास कैप्शन लिखा है, जिसमें उन्होंने सिर्फ स्टंट की बात की है। इन तस्वीरों के साथ रुबीना ने लिखा, 'जिंदगी स्टंट के बीच में है। अभी और कभी नहीं...' इस कैप्शन के साथ रुबीना ने एक फनी स्माइल वाला इमोजी भी लगाया।
बता दें कि रुबीना दिलैक खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन में नजर आई थीं। शो में वह विनर तो नहीं बनीं, लेकिन वह शो की मजबूत कंटेस्टेंट में से एक थीं। रुबीना ने फिनाले तक अपनी मजबूत छवि दिखाई थीं। अब फैंस चाहते हैं कि सीजन 15 की ट्रॉफी रुबीना लेकर आए।