Vaishali Takkar Video: अस्पताल से वैशाली ठक्कर ने फैंस को दी थी सलाह, कहा- 'जिंदगी बेहद अनमोल है, इसे झंड करना बंद कर दो'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 10:58 PM IST

Vaishali Takkar Video: वैशाली ठक्कर की आत्महत्या से उनके फैंस शॉक्ड हैं। वैशाली की मृत्यु के बाद उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह अस्पताल में भर्ती हैं और बता रही हैं कि जिंदगी कितनी अनमोल है। ये वीडियो वैशाली ने 20 सितंबर को अपलोड किया था। जानिए क्या कहा था वैशाली ने।

KEY HIGHLIGHTS
  • वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
  • वैशाली ठक्कर ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड किया था।
  • वैशाली ठक्कर वीडियो में कह रही हैं कि जिंदगी अनमोल है।

Vaishali Takkar Video: ये रिश्ता क्या कहलाता है और ससुराल सिमर जैसे सीरियल की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की आत्महत्या (Vaishali Takkar Suicide News) से उनके फैंस और टीवी सेलेब्स सदमे में हैं। वैशाली के कई करीबी दोस्तों ने कहा है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया है। वैशाली सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव थीं। इसके अलावा वैशाली ठक्कर के नाम से एक यूट्यूब चैनल भी था। वैशाली ने एक महीने पहले अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह कह रही हैं कि लाइफ बहुत अनमोल है।

Vaishali-Takkar-Video

Vaishali Takkar

वैशाली ठक्कर ने 20 सितंबर 2022 को अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड किया था। वीडियो के टाइटल में उन्होंने लिखा, 'मेरे जैसे जिंदगी की झंड न करना।' इसमें एक्ट्रेस अस्पताल से कह रही हैं, 'मुझे बहुत गंदा वायरल बुखार हुआ है। हेपेटाइटिस ए या ई मेरा पीलिया बिगड़ गया है। मैंने फिल्टर का इस्तेमाल किया है। इसके बावजूद भी मेरा चेहरा देखने लायक नहीं हो रहा है। मुझसे पूछ रहे थे कि काफी समय से वीडियो क्यों नहीं आ रहे थे क्योंकि मैं अस्पताल में भर्ती थी। मुझे उम्मीद है जल्द ही मेरा रिएक्शन आएगा।'

End of Feed