वैशाली ठक्कर के भाई का खुलासा, एक्स-बॉयफ्रेंड धमकी देता था- 'तेरा घर नहीं बसने दूंगा'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 06:35 PM IST

Vaishali Takkar brother on her death: राहुल और वैशाली के संबंधों के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा करते हुए, नीरज ने कहा, 'वो उसे अक्सर धमकाता था कि तेरा घर नहीं बसने दूंगा... शादी नहीं होने दूंगा।'

Vaishali Takkar brother on her death: ये रिश्ता क्या कहलाता है और ससुराल सिमर का-2 फेम वैशाली ठक्कर की डेथ न्यूज ने सभी को चौंका दिया है। वैशाली ठक्कर की आत्महत्या से उनका पूरा परिवार बिखर गया है। वैशाली ठक्कर की मां ने अपने पड़ोसी राहुल नवलानी पर वैशाली को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अब एक्ट्रेस वैशाली के भाई नीरज ने भी राहुल पर यही आरोप लगाया है।

vaishali takkar

vaishali takkar

राहुल और वैशाली के संबंधों के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा करते हुए, नीरज ने कहा, 'वो उसे अक्सर धमकता था कि तेरा घर नहीं बसने दूंगा... शादी नहीं होने दूंगा। डायरी में वैशाली ने सब रिश्ते के बारे में लिख रखा था। जिस लड़के से सगई हुई थी, उसे राहुल मैसेज करता था और वैशाली को धमकाता था। वैशाली ने अपनी डायरी में अपने सभी रिश्तों के बारे में लिखा है।'

End of Feed