बेस्ट फ्रेंड रोहन मेहरा का खुलासा, शादी के बाद अमेरिका सेटल होने वाली थीं वैशाली ठक्कर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 06:35 PM IST

Rohan Mehra on Vaishali Takkar: वैशाली ठक्कर की मौत के बाद उनके खास दोस्त रोहन मेहरा सदमे में हैं। रोहन मेहरा ने बताया कि उनकी वैशाली से पिछले गुरुवार आखिरी बार बात हुई थी। वैशाली के मंगेतर जल्द ही भारत आने वाले थे। वहीं, एक्ट्रेस भी शादी के बाद अमेरिका में सेटल होने वाली थीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • वैशाली ठक्कर की मौत से सदमे में हैं उनके दोस्त
  • वैशाली ठक्कर के खास दोस्त रोहन मेहरा ने किए खुलासे।
  • शादी के बाद अमेरिका सेटल होने वाली थीं वैशाली ठक्कर।

Vaishali Thakkar suicide: टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की सुसाइड से उनके करीबी शॉक में हैं। वैशाली के बेस्ट फ्रेंड और टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में उनके को एक्टर रहे रोहन मेहरा ने कहा है कि वैशाली की मौत के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। रोहन के मुताबिक वैशाली इन दिनों अपनी शादी की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने रोहन को भी शादी में इनवाइट किया था। रोहन मेहरा के मुताबिक वैशाली का मंगेतर जल्द ही भारत आने वाले थे।

ई टाइम्स से बातचीत में रोहन मेहरा ने कहा, 'वैशाली बहुत खुश थीं। वह जल्द से जल्द शादी करने वाली थीं। उन्होंने मुझे भी इनवाइट किया था, मैं इस शादी को अटेंड करने वाला है। हम जाने वाले थे वहां कुछ पता ही नहीं चल रहा ऐसा क्या हो गया, दो दिन पहले ही तो बात हुई। उसने बहुत अच्छी तरह से बात की थी। वह बिल्कुल भी उदास नहीं थीं। वह पिछले कुछ महीनों से अपने परिवार के साथ रह रही थीं। वह पांच और छह तारीख को मुंबई आने वाली थीं लेकिन, फिर प्लान कैंसिल कर दिया था।'

End of Feed