Chandrika Dixit Face Casting Couch: बिग बॉस फेम दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित बीते कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं. चंद्रिका का पति युमग गेरा संग विवाद और मिस्ट्री मैन संग अफेयर की खबरों ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है. चंद्रिका अपने से जुड़े विवादों पर चुप्पी तोड़ी हैं और कई बार वह ट्रोलर्स को भी मुंहतोड़ जवाब देती हैं लेकिन इस बार वड़ा पाव गर्ल ने खुलासा किया है कि वह कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं. चंद्रिका दीक्षित को बताया कि उनसे एक प्रोड्यूसर के साथ कॉम्प्रोमाइज की डिमांड की गई थी. तब उन्हें पैसे भी ऑफर किए गए थे.
instagram- photo credit
चंद्रिका दीक्षित से हुई भद्दी डिमांड
चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) हाल ही में एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीजियो में चंद्रिका दीक्षित ने बताया कि कैसे काम के बदले उनसे बिस्तर पर सोने की डिमांड हुई और इसका प्रूफ भी चंद्रिका ने सोशल मीडिया पर दिया है.चंद्रिका ने वीडियो में कहा कि लोग कितना घटिया सोचते हैं, कितने जाहिल हो चुके हैं, आज उनकी सोच मैं आपके सामने लेकर आऊंगी. आपको अगर किसी बड़ी दुनिया जैसे फिल्मी दुनिया में जाना है, एक्ट्रेस बनना है, आपके बड़े सपने हैं, लेकिन उन सपनों को पूरा करने के लिए कुछ राक्षस बैठे हैं, जो आपको बिस्तर शेयर करने के लिए मजबूर करते हैं. मेरे पास भी ऐसी चीजें आई हैं. आज मैं आपके सामने वो सब लेकर आई हूं.
चंद्रिका दीक्षित को प्रोड्यूसर ने सुनाया
इस वीडियो में चंद्रिका आगे एक ऑडियो क्लिप सुनाती हैं, जिसमें वो शख्स से पूछती हैं कि क्या शर्त है आपकी? ऑडियो में साफ सुना जा सकता है कि शख्स कहता है कि वही आपको कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा. इसक पर चंद्रिका पूछती हैं कि किसके साथ करना है कॉम्प्रोमाइज. तब आगे से जवाब में कहा जाता है कि प्रोड्यूसर के साथ कॉम्प्रोमाइज करना होगा. शख्स ने ये भी कहा कि दो लोगों के साथ कॉम्प्रोमाइज करने के लिए आप कितना पेमेंट लेते हो? इस ऑडियो पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए चंद्रिका गुस्से में कहती हैं कि बिस्तर पर सोने के लिए आपको पैसे मिलेंगे. फिल्मी दुनिया में बाद में पहुंच पाएंगे पहले आपको यहां पहुंचना होगा. चंद्रिका ने बातया कि कई लड़कियां इस चीज से गुजरती हैं और सपनों के लिए इज्जत दांव पर लगा देती हैं.
