Urvashi Dholakia Post For TMKOC Producer Asit Modi: टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने फैंस से कनेक्ट होने के लिए कोई न कोई पोस्ट करती रहती हैं लेकिन बीती रात उर्वशी ने कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिसे देक हर कोई हैरान रह गए। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी (Asit Modi) पर बरसी है। उन्हें असित कुमार मोदी की एक हरकत पसंद नहीं आई है। इसी वजह से एक्ट्रेस ने आधी रात को एक पोस्ट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। आइए आपको बताते हैं। (ये भी पढ़ें: The Academy ने Shah Rukh Khan का 'इतनी शिद्दत' डायलॉग शेयर कर फैंस को किया खुश, लोग बोले- 'किंग के आगे झुकना...')
उर्वशी ढोलकिया का फूटा गुस्सा
उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनकी सोसाइटी में रहे कंस्ट्रक्शन के काम की है। इन फोटो के जरिए उर्वशी ने खुलासा किया कि बीते कई दिनों से यहां पर आधी रात को भी कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है और ये काम तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी का है। एक्ट्रेस ने फोटोज के साथ लंबा चौड़ा पोस्ट लिख अपना गुस्सा जाहिर किया। उर्वशी ने लिखा, 'मैं इस ओपन लेटर के जरिए अपने क्षेत्र में देर रात चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त कर रही हूं, जिनसे निवासियों को भारी असुविधा हो रही है। पिछले कई दिनों से निर्माण कार्य तय समय से काफी बाद भी जारी रहता है। मशीनों, ड्रिलिंग और सामान के आने जाने से होने वाले लगातार शोर ने निवासियों के लिए आराम करना बेहद मुश्किल बना दिया है, जिससे उनकी नींद और स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।' (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोइना के जाते ही तुलसी से फ्लर्ट करेगा मिहिर, बच्चों के सामने बनेगा मजनू)असिद मोदी पर क्यों भड़कीं उर्वशी ढोलकिया
इसके आगे उर्वशी ने खुलासा किया कि जिस संपत्ति पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है वो असित मोदी की प्रोपर्टी है। उर्वशी ने लिखा, 'स्थानीय नियमों और नागरिक मानदंडों के अनुसार, कंस्ट्रक्शन के तय समय को मानना चहिए। दुर्भाग्य से, इन दिशानिर्देशों की लगातार अनदेखी की जा रही है। यह सिर्फ असुविधा नहीं है। ये बेसिक लाइफ की स्थिति का मामला है। बच्चों वाले परिवार, बुजुर्ग निवासी और कामकाजी लोग, सभी इस लापरवाही और नियमों के पालन न करने से प्रभावित हो रहे हैं।'
urvashi dholakia post for asit modi (Photo Credit- instagram)
