Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में नोइना का ड्रामा फाइनली खत्म हो गया है। तुलसी को नोइना का सच पता चल गया था और उसने मिहिर संग नोइना की शादी रुकवा दी है। इतना ही नहीं, नोइना को तुलसी धक्के मारकर घर से बाहर निकला देती है, जिसके बाद अब एक बार फिर तुलसी के विरानी परिवार में सब कुछ ठीक होता हुआ नजर आएगा, लेकिन उससे पहले मिहिर का गुस्सा फूटेगा लेकिन अगले ही पल मिहिर तुलसी संग रोमांटिक होता हुआ नजर आए। आइए आपको बताते हैं कि स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के इस शो के अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा। (ये भी पढ़ें: Ramayana Part 1 में नहीं होगा राम-रावण का आमना-सामना, साउथ सुपरस्टार Yash ने लीक किया फिल्म का बड़ा प्लॉट)
तुलसी से फ्लर्ट करेगा मिहिर
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया गया कि तुलसी नोइना को घर से बाहर निकाल देगी और फिर शांतिनिकेतन के दरवाजे उसके मुंह पर बंद कर देगी। नोइना का झूठ मिहिर बर्दाश्त नहीं कर पाएगा और उसका गुस्सा फटेगा। वह घर में आते ही सारा सामान तोड़ने लगेगा। इस मौके पर मिहिर को तुलसी रोकने लगेगी लेकिन मिहिर साफ बोलेगा कि उसकी वजह से ही नोइना सबकी जिंदगी में आई है, लेकिन इस मौके पर तुलसी अपनी गलती मान लेगी। तुलसी कहेगी कि वो नोइना के बहकावे में आई है और उसी ने ही नोइना की जिद्द मानी, जिस वजह से मिहिर को नोइना संग शादी करने के लिए हां कहना पड़ा। तुलसी सबके माफी मांगती है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: मेहर की हत्या के आरोप में फंसेगी मायरा, देखती रह जाएगी अभिरा, क्या करेगा अरमान?)
smriti irani show kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (Photo Credit- Jiohotstar)
