सलमान खान से मिलने के बाद भी खुश नहीं हैं उर्फी जावेद, अधूरी रह गई ये चाहत

Urfi Javed Post: टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में बिग बॉस 19 के सेट पर सलमान खान से मिली थी। उनका बचपना का सपना पूरा हो गया। फिर भी उर्फी जावेद खुश नहीं है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं किस बात से उर्फी जावेद दुखी है।

Urfi Javed meets Salman Khan: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। उर्फी जावेद अपनी स्टाइलिश और अतरंगी ड्रेसिंग की वजह से छाई रहती हैं। उर्फी जावेद का ये अंदाज फैंस को तो काफी पसंद आता है लेकिन ट्रोल्स उनके पीछे पड़ जाते हैं। हालांकि उर्फी जावेद को ट्रोल्स से निपटना अच्छे से आता है। इस बीच उर्फी जावेद का बचपन का सपना पूरा हो गया है। उनकी मुलकात सलमान खान से हुई, जिससे वो काफी खुश है। लेकिन एक बात को लेकर उर्फी जावेद का दिल टूट गया। आइए आपको बताते हैं किस बात से उर्फी जावेद खफा है।

urfisalman

Pic Credit- Urfi Javed/Salman Khan (instagram)

उर्फी जावेद की अधूरी रह गई चाहत

टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इसमें उर्फी जावेद ने लिखा, 'ये बहुत स्वीट है यार मैं विश्वास नहीं कर सकती कि मैं अपने बचपन के क्रश से मिली हूं। मुझे उनके साथ एक तस्वीर चाहिए थी लेकिन मेरी बोलने की हिम्मत नहीं हुई। कोई नहीं ये पिक्चर ही काफी है।' अब देखना ये दिलचस्प होगा कि उर्फी जावेद की ये अधूरी इच्छा कब पूरी होती है। बता दें कि उर्फी जावेद ने बिग बॉस के घर में आकर काफी धमाल मचाया। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ काफी गेम खेला था।

End of Feed