urfi javed New Video: उर्फी जावेद इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हैं। अपने बोल्ड अंदाज से वो हर किसी को हैरान कर देती हैं। उर्फी कब क्या कर जाएं ये किसी को भी पता नहीं हैं। समय के साथ उनके लुक्स और भी बोल्ड होते जा रहा हैं। अब उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपने नए पोस्ट के साथ फैन्स को फिर से हैरान कर दिया है। अभिनेत्री जो अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है, उन्होंने इस बार ब्रालेस रहने का फैसला किया है। उर्फी ने इस बार समुद्री शील से अपने आपको कवर किया।
Uorfi Javed
उर्फी जावेद ने बिना कपड़ों के सिर्फ शंख से ढका खुद को
उर्फी जावेद ने एक बार फिर से अपने नए कारनामें के साथ सामने आई हैं। उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो बिना कपड़ों के नजर आ रही हैं। उर्फी ने सिर्फ एक अंडरवियर पहना है और वो एक राउंड सोफे पर बैठी हुई हैं। इस दौरान वो पूरी तरह से टॉपलेस नजर आ रही हैं। उन्होंने महज दो शंख से खुद को फ्रंट से कवर किया है। इस दौरान वो कैमरे के सामने देखते हुए पोज देती दिख रही हैं। वीडियो में वो किसी गार्डन में बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं।
उर्फी जावेद का ये वीडियो सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में बाढ़ आ गी है। कई लोग उर्फी जावेद के लिए प्यार की बरसात कर रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स फिर से उर्फी को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये वापसी शुरू हो गई।' इससे पहले उर्फी ने अपने अपर बॉडी को ढकने के लिए चांदी के वरक का उपयोग किया था। अभिनेत्री को इसके लिए प्रशंसा और आलोचना दोनों का सामना करना पड़ता है।
