Urfi Javed के साथ हुई मारपीट? TV एक्ट्रेस का नो-मेकअप लुक देख डरे फैन्स

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 31, 2022, 02:48 PM IST

Urfi Javed warn against dark circle cream: अदाकारा उर्फी जावेद ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया कि उनका ये हाल डार्क सर्कल्स की क्रीम लगाने की वजह से हुआ है। एक तस्वीर शेयर कर अदाकारा ने पहले कैप्शन देते हुए लिखा, 'तो मैंने ये कल मेकअप से छुपा लिया था। थोड़ा गर्व है खुद पर। नहीं, किसी ने मुझे मारा नहीं है...।'

TV actress urfi javed no makeup look: उर्फी जावेद (Urfi Javed) को उनके चेहरे से छेड़छाड़ करने की बड़ी सजा मिली है। उर्फी की आंखों के नीचे बड़े-बड़े निशान पड़ गए हैं, जिन्हें इन दिनों वह मेकअप से ढकती-छिपाती नजर आ रही हैं। अपने फैशन सेंस की वजह से रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं अदाकारा उर्फी जावेद ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को बुरी तरह से चौंका दिया है। इन तस्वीरों में अदाकारा का चेहरा बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहा है। सामने आई अदाकारा उर्फी जावेद की इन तस्वीरों में उनकी आंखें काफी सूजी हुई लग रही हैं। अपना दर्द बताते हुए उर्फी ने अंडर आई क्रीम बनाने वाली कंपनियों को स्कैम बताया है। उर्फी की आंखों का हाल देखकर उनके फैंस बेहाल होने लगे हैं।

urfi javed

urfi javed

उर्फी जावेद के साथ क्या हुआ?

End of Feed