उर्फी जावेद हर महीने करती हैं नेक काम, मुंबई के एक गुरुद्वारे में दान देती हैं मोटी रकम

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 28, 2023, 09:11 PM IST

urfi javed donation in gurdwara based in mumbai: उर्फी जावेद का मानना है कि गुरुद्वारे की अवधारणा सुंदर है क्योंकि वे किसी से उनकी जाति, रंग, धर्म, लिंग, आर्थिक स्थिति नहीं पूछते हैं। लोग एक-दूसरे के पास बैठते हैं और लंगर खाते हैं। किसी को कोई विशेषाधिकार नहीं दिया जाता है

Urfi Javed donation News: बिग बॉस ओटीटी स्टार और स्प्लिट्सविला 14 फेम उर्फी जावेद अपने अजीबो-गरीब फैशनसेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इसी फैशनसेंस के चलते उन्होंने शोबिज में अपना नाम बनाया है। अभिनेत्री अपने DIY स्टाइल और बोल्ड कट्स के साथ अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं। उनका यूनिक फैशन कैरी करने का तरीका हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई सेलेब्स का ध्यान खींच लेता है।

Uorfi Javed

कम ही लोग जानते हैं कि उर्फी हमेशा उन लोगों का समर्थन करती हैं जो समाज के बुरे व्यवहार के शिकार होते हैं उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अक्सर ऐसे लोगों के पोस्ट देखे जाते हैं। अब उर्फी जावेद एक नेक काम किया है। एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने मुंबई (डीएन नगर, अंधेरी) में स्थित एक गुरुद्वारे में मोटी रकम दान की है। उर्फी के एक करीबी सूत्र ने ईटाइम्स टीवी को बताया, 'उर्फी का मानना है कि गुरुद्वारे की अवधारणा सुंदर है क्योंकि वे किसी से उनकी जाति, रंग, धर्म, लिंग, आर्थिक स्थिति नहीं पूछते हैं। लोग एक-दूसरे के पास बैठते हैं और लंगर खाते हैं। किसी को कोई विशेषाधिकार नहीं दिया जाता है और किसी के साथ छोटा या बड़ा व्यवहार नहीं किया जाता है।'

End of Feed