Urfi Javed का दावा, मुस्लिम होने की वजह से नहीं मिल रहा किराए पर नया घर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 26, 2023, 03:00 PM IST

urfi javed being muslim unable to find house on rent: कथित तौर पर उर्फी ने कहा कि हिंदी समाज में कोई अपना घर किराए पर उनको देने को तैयार नहीं है। साथ ही मुस्लिम समाज ने उन पर कपड़े और अन्य चीजों की पसंद के कारण प्रतिबंध लगा दिया है जो एक अभिनेत्री होने पर इसे और भी बदतर बना देता है।

urfi javed finding house on rent: उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशनसेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फैशन आउटफिट्स को लेकर उनको काफी ट्रोल किया जाता है। बोल्ड आउटफिट्स के लिए उर्फी जावेद को हमेशा नफरत भरे कमेंट्स का सामना करना पड़ता है। हालांकि देखते ही देखते उर्फी जावेद कम वक्त में इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। अब उर्फी जावेद के बारे में एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। उर्फी ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में बताया है कि कैसे एक मुस्लिम और एक अभिनेत्री होने के कारण उनको समाज में घर मिलना मुश्किल हो रहा है।

urfi javed

urfi javed

उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके बताया कि उनके लिए किराए का घर ढूंढना असंभव हो गया है। उर्फी को अपनी पसंद के लिए बड़े पैमाने पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है लेकिन वह कभी भी फंसी और झुकी नहीं हैं। फिलहाल वो, उर्फी जावेद होने का खामियाजा भुगत रही हैं। कथित तौर पर उर्फी ने कहा कि हिंदी समाज में कोई अपना घर किराए पर उनको देने को तैयार नहीं है। साथ ही मुस्लिम समाज ने उन पर कपड़े और अन्य चीजों की पसंद के कारण प्रतिबंध लगा दिया है जो एक अभिनेत्री होने पर इसे और भी बदतर बना देता है।

End of Feed