Udne Ki Asha: बंद होने को आया कंवर ढिल्लों-नेहा हरसोरा का शो! ढाई साल बाद लगेगा ताला

Udne Ki Asha To Off Air Soon: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'उड़ने की आशा' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि इस शो पर जल्द ही ताला लगने वाला है।

Udne Ki Asha To Off Air Soon: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'उड़ने की आशा' ने लोगों का खूब दिल जीता है। नेहा हरसोरा और कंवर ढिल्लों स्टारर 'उड़ने की आशा' में कॉमेडी, मनोरंजन, रोमांस और सस्पेंस, हर चीज भरपूर मात्रा में देखने को मिली। कई बार 'उड़ने की आशा' ने टीआरपी में भी नंबर 1 पर अपनी जगह बनाई और 'अनुपमा' जैसे शोज को पीछे छोड़ दिया। लेकिन अब 'उड़ने की आशा' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा के इस शो पर जल्द ही ताला लगने वाला है। हालांकि मेकर्स कुछ वक्त के लिए शो को बढ़ा सकते हैं, लेकिन ये तय हो चुका है कि 'उड़ने की आशा' सीरियल बंद होने की कगार पर है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jasmin Bhasin ने कराई प्लास्टिक सर्जरी? बदले लुक पर उठे सवाल; एक्ट्रेस ने बताया सच

Udne Ki Asha पर जल्द लगेगा ताला (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा हरसोरा और कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) स्टारर 'उड़ने की आशा' को लेकर मेकर्स चाहते हैं कि शो बंद होने से पहले अपने 1000 एपिसोड पूरे कर ले। ऐसे में मेकर्स कुछ वक्त के लिए सीरियल की ऑफ एयर डेट को आगे बढ़ा सकते हैं। इस उद्देश्य के साथ ही मेकर्स 'उड़ने की आशा' को एक अच्छे निष्कर्ष पर अंत करना चाहते हैं। हालांकि 'उड़ने की आशा' कब तक बंद होगा, इस बात से अभी तक पर्दा नहीं उठा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Avinash Mishra-Eisha Singh के विवाद पर Kashish Kapoor का तंज! क्रिप्टिक पोस्ट हुई वायरल

    बता दें कि 'उड़ने की आशा' के बंद होने की खबर पर अभी तक मेकर्स या कास्ट की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 'उड़ने की आशा' की शुरुआत मार्च 2024 में हुई थी। इस सीरियल में कंवर ढिल्लों ने सचिन और नेहा हरसोरा ने साइली की भूमिका अदा की थी। शो में दोनों की जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'उड़ने की आशा' की कहानी किस मोड़ पर खत्म होती है।

    End of Feed