शक्तिमान की एक्ट्रेस Nupur Alankar पर टूटा दुखों का पहाड़, होली के अगले दिन छोटी बहन का हुआ निधन

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 13, 2023, 01:58 PM IST

TV Actress Nupur Alankar younger sister Jigyaasa passes away: नूपुर अलंकार की छोटी बहन जिज्ञासा का निधन हो गया है। 9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से 47 साल की जिज्ञासा का निधन हो गया। उनके परिवार में पति कौशल अग्रवाल और आठ साल के जुड़वां बच्चे हिया और हृदय अग्रवाल रह गए हैं।

TV Actress Nupur Alankar younger sister death: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए होली 2023 का त्यौहार तब मातम में बदल गया जब सतीश कौशिक के निधन की खबर आई। पूरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा। अब टीवी एक्ट्रेस नूपुर अलंकार के परिवार से जुड़ी भी एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस नूपुर अलंकार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबर है कि नूपुर अलंकार की छोटी बहन जिज्ञासा का निधन हो गया है। 9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से 47 साल की जिज्ञासा का निधन हो गया। उनके परिवार में पति कौशल अग्रवाल और आठ साल के जुड़वां बच्चे हिया और हृदय अग्रवाल रह गए हैं।

Nupur Alankar and sister Jigyaasa

सदमे से जुगर रहीं नूपुर अलंकार ने आखिरकार इस बारे में बात की है। एक्ट्रेस नूपुर अलंकार ने बताया- 'हां, वह अब नहीं रहीं। मैंने उसके बच्चों को भी बता दिया है। कृपया मुझे ठीक होने के लिए कुछ समय दें और मेरी मां के जाने के बाद यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा झटका है।' जिज्ञासा के पति कौशल अग्रवाल का कहना है, 'जिज्ञासा काफी समय से अस्वस्थ थीं। वो काफी बीमारी से गुजर रही थीं। हाल ही में उन्होंने सांस फूलने की समस्या बताई थी, जिसके बाद हमने डॉक्टर से सलाह ली और कुछ टेस्ट कराए थे। रिपोर्ट बहुत अच्छी नहीं थी, उनका लीवर भी प्रभावित हो गया था।

End of Feed