5 TV Reality Show: बिग बॉस-16 का होगा पहला एविक्शन, जानें झलक दिखला जा 10 और इंडियन आइडल 13 में क्या होगा आज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 03:16 PM IST

5 TV reality shows weekly Preview highlights: यहां जानें बिग बॉस, झलक दिखला जा से लेकर कौन बनेगा करोड़पति और इंडियन आइडल सहित टॉप-5 रियलिटी शोज से जुड़ी अपडेट। जानें इस हफ्ते और वीकेंड पर आपके पसंदीदा शोज में क्या-क्या खास होने वाला है।

TV Reality Shows Weekly Bulletin: छोटे परदे पर कई रियलिटी शोज टेलिकास्ट हो रहे हैं। डांसिंग से लेकर सिंगिंग रियलिटी शोज तक सभी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं आज से सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स भी शुरू होने वला है। इसी बीच हम आपके लिए आपके चहेते रियलिटी शोज से जुड़ी अपडेट लेकर आए हैं। यहां जानें बिग बॉस, झलक दिखला जा से लेकर इंडियन आइडल सहित टॉप-5 रियलिटी शोज से जुड़ी अपडेट। जानें इस हफ्ते और वीकेंड पर आपके पसंदीदा शोज में क्या-क्या खास होगा।

TV Reality shows

TV Reality shows

बिग बॉस में आज होगा एविक्शन

बिग बॉस-16 अपने दूसरे हफ्ते में आ चुका है। इस वीक एक कंटेस्टेंट शो को अलविदा कहने वाला है। पिछले हफ्ते सलमान खान ने पहले वीकेंड का वार रखा था, जिसमें शो से किसी भी कंटेस्टेंट्स को नहीं निकाला गया था, लेकिन दूसरे हफ्ते बिग बॉस 16 के घर से एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो जाएगा। बिग बॉस 16 के घर में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए श्रीजिता डे, एमसी स्टेन, शालीन भनोट, टीना दत्ता और गोरी नागोरी नॉमिनेट हुई हैं। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि कम वोट के चलते हरियाणा की डांसर गोरी नागोरी या फिर श्रीजिता डे का घर में सफर खत्म हो सकता है। इसी के साथ सलमान खान आज शालीन भनोट की जमकर क्लास लगाने वाले हैं। साथ ही सुंबुल तौकीर खान की टीना दत्ता और शालीन भनोट संग दोस्ती में सबसे बड़ी दरार आने वाली है। शो में सुंबल अब इन दोनों से दूरियां बनाती नजर आएंगी।

End of Feed