'वो मुझपर शक करने लगा' Aditi Sharma ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई FIR

Aditi Sharma File Case Againts Husband: टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा (Aditi Sharma) ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच जारी है।

Aditi Sharma File FIR Againts Husband: टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अदिति शर्मा (Aditi Sharma) ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में अपने पति अभिनीत कौशिक (Abhineet Kaushik), सास उर्मिला कौशिक (Urmila Kaushik) और ननद कीर्ति कौशिक (Kirti Kaushik) के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 31 जुलाई को FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अपनी शिकायत में अदिति ने शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना, मारपीट, गाली-गलौज, कैरेक्टर पर शक करने और शादी के गहनों के गलत इस्तेमाल जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

Aditi Sharma File FIR Againts Husband

अदिति शर्मा ने पति के खिलाफ दर्ज कराया केस (Image Source: Aditi Sharma Instagram)

'शादी के कुछ दिनों बाद बदल गया व्यवहार'

पुलिस को दिए बयान में अदिति ने बताया कि उनकी मुलाकात जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदली और दोनों ने परिवार की सहमति से 12 नवंबर 2024 को शादी की। इससे पहले दोनों सितंबर 2024 से गोरेगांव वेस्ट के एक फ्लैट में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। अदिति का आरोप है कि शादी के दो-तीन दिन बाद ही उनके पति का व्यवहार बदल गया। उन्होंने कपड़ों को लेकर टोकना शुरू किया, छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगे और घर के खर्च में मदद करने की बजाय उनसे पैसे लिए जाते थे। शिकायत में कहा गया है कि 1 जनवरी, 2025 को कॉफी पर हुई बहस गाली-गलौज में बदल गई, जिसके बाद उसके पति को कथित तौर पर उसके कैरेक्टर पर शक होने लगा, उस पर अफेयर का आरोप लगाया, रेगुलर उसका मोबाइल फोन चेक करने लगा और अलग कमरे में सोने लगा।

End of Feed