टीवी मसाला

TV के इस पॉपुलर एक्टर ने दो साल तक झेली बेरोजगारी, तंगी में काटा जीवन; हनुमान भक्ति ने खोला रास्ता

This TV Actor Reveals He Had No Work For Two Years: टीवी के एक पॉपुलर एक्टर ने बताया कि करीब 2 साल तक उनके पास कोई काम नहीं था। लेकिन हनुमान भक्ति ने उनके लिए रास्ते बनाए।

Image

टीवी के इस हैंडसम हंक ने दो साल तक झेली बेरोजगारी, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

This TV Actor Reveals He Had No Work For Two Years: टीवी के कई कलाकार ऐसे रहे हैं जिनकी जिंदगी में कभी न कभी ऐसा पल जरूर आया है, जब उनके पास काम ही न रहा हो। उन्हें बेरोजगारी और तंगी में अपने घर पर वक्त बिताना पड़ा। वहीं आज इस आर्टिकल में भी हम आपको ऐसे ही एक्टर से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसने टीवी और बॉलीवुड में जबरदस्त काम करने के बाद भी लंबे वक्त तक बेरोजगारी झेली। यहां तक कि तंगी में उसके दिन गुजरने लगे थे। लेकिन हनुमान जी की भक्ति ने उसके लिए रास्ते बनाए और अब कई प्रोजेक्ट्स की उसके पास कतारें लगी हुई हैं। यह भी पढ़ें: 'मुझे बर्बाद करने में कसर नहीं छोड़ी...'- Anurag Dobhal ने खोला भाई कलम का कच्चा चिट्ठा, दुनिया को दिखाए एक-एक सबूत

    टीवी के वह एक्टर कोई और नहीं बल्कि गौतम रोडे (Gautam Rode) हैं, जिन्होंने 'सरस्वती चंद्र' जैसे कई हिट शोज दिये हैं। गौतम रोडे ने शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में बताया कि उनके पास लंबे वक्त तक कोई भी काम नहीं था। गौतम रोडे ने इस बारे में कहा, "जिंदगी में एक अलग सा चरण चला था, जब मेरे पास 2 साल तक कोई काम नहीं था। मुझे लगता था कि मैं कहां फंस गया हूं। मैं छोटा-मोटा काम कर रहा था। लेकिन कुछ भी नहीं चल रहा था। मेरे घर की किश्ते और लोन चल रहे थे। बाकी के कई खर्च थे। हालांकि मैं काम में लगा रहा, मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी और चीजें करता चला गया। मैंने 40 दिन हनुमान जी का चलिया भी रखा, आप यकीन नहीं करोगे कि 41वें दिन मुझे इंडियाज गॉट टैलेंट का ऑफर आया। मैं रोजाना आधे घंटे पूजा करता हूं और मेरे घर में सभी भगवान हैं।" बयह भी पढ़ें: 'मुश्किल से मुश्किल काम...' Smriti Irani ने दिल खोलकर की Sakshi Tanwar की तारीफ, शेयर की सेट से खास फोटो

    गौतम रोडे ने जब झेली बेरोजगारी

    गौतम रोडे ने जब झेली बेरोजगारी

      गौतम रोडे (Gautam Rode) ने बताया कि उन के घर के पास एक काला हनुमान मंदिर है, जिसकी बहुत मान्यता है। यहां तक कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद भी वह अस्पताल से निकलकर सीधे पहले मंदिर गए थे। गौतम रोडे ने इस बारे में कहा, "वहां पर पंडित जी ने मेरी नजर उतारकर काला धागा पहनाचा। वो मैं आज भी पहनता हूं।" गौतम रोडे ने पॉडकास्ट में खुद को धार्मिक भी बताया।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article