टीवी मसाला

'मुश्किल से मुश्किल काम...' Smriti Irani ने दिल खोलकर की Sakshi Tanwar की तारीफ, शेयर की सेट से खास फोटो

Smriti Irani Post For Sakshi Tanwar: एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने साक्षी तंवर के लिए एक खास पोस्ट किया है। स्मृति ईरानी ने इस पोस्ट में साक्षी तंवर की खूब तारीफ की है, जिस पर फैंस के काफी कमेंट है।

Image

smriti irani-sakshi tanwar (photo credit-instagram)

Smriti Irani Post For Sakshi Tanwar: टीवी इंडस्ट्री में स्मृति ईरानी और साक्षी तंवर सालों से काम कर रही हैं। साक्षी ओटीटी पर कदम रख चुकी हैं और स्मृति ईरानी का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 टीवी पर तहलका मचा रहा है। सालों बाद दोनों ही एक्ट्रेस क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक साथ नजर आई थीं। स्मृति और साक्षी को सालों बाद साथ स्क्रीन पर देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए थे और अब स्मृति ईरानी (Smriti Irani ) ने साक्षी तंवर को याद किया है। एक्ट्रेस ने साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) के साथ एक अमेजिंग तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें दोनों ही क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के सेट पर धमाल मचा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Naagin 7: फिनाले एपिसोड में Urvashi Dholakia की होगी धांसू एंट्री? सेट पर एक्ट्रेस ने नागिन-ड्रैगन संग दिए पोज)

    स्मृति ईरानी ने की साक्षी तंवर की तारीफ

    स्मृति ईरानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साक्षी तंवर के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने साक्षी तंवर की खूब तारीफ भी की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि स्मृति ईरानी अपने तुलसी वाले किरदार में है और साक्षी तंवर अपने पार्वती वाले किरदार में है। उन्होंने ये किरदार सीरियल कहानी घर घर की में निभाया था। ये तस्वीर क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के सेट की है। इस तस्वीर को देखकर फैंस खुश हो गए हैं। इस फोटो के साथ स्मृति ईरानी ने कैप्शन में साक्षी तंवर को याद करने वाली बात लिखते हुए एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'कुछ दिन ऐसे होते हैं और कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें आप हमेशा याद रखते हैं, क्योंकि वे मुश्किल से मुश्किल काम को भी सहजता से कर दिखाते हैं। ऐसा ही एक दिन... उस एक व्यक्ति को याद करते हुए।' (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: खतरनाक स्टंट देख छूटे Farrhana Bhatt के पसीने, बोलीं- 'रॉकेट से बांधकर मार्स पर...')

      फैंस ने किए कमेंट

      स्मृति ईरानी और साक्षी तंवर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। इस तस्वीर पर फैंस भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं। एक्टर रोहित सुचांती ने लिखा, 'क्या बात है क्या बात है।' इसके साथ ही उन्होंने तालियों वाला इमोजी भी लगाया। शुभांगी अत्रे ने इस तस्वीर पर हार्ट इमोजी बनाया। इसके अलावा, कई फैंस ने कमेंट में लिखा है कि दो लेजेंड एक फ्रेम में..।

      स्मृति ईरानी की एक्टिंग में वापसी

      बता दें कि स्मृति ईरानी काफी समय पहले ही एक्टिंग को अलविदा कहकर राजनीति में उतर चुकी थीं। वह बीजेपी की सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर बनी थीं, लेकिन उन्होंने राजनीति में रहते हुए एक्टिंग में फिर से एंट्री मारी। वह सालों बाद भी टीवी पर आकर टीआरपी में राज कर रही हैं।
      Kavita
      कविता author

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

      End of Article