Anurag Dobhal Exposes His Brother Atul Dobhal: 'बिग बॉस 17' कंटेस्टेंट और यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। अनुराग डोभाल बीते वक्त से अपने पारिवारिक मसलों के कारण चर्चा में बने हुए हैं। वहीं एक बार फिर से उन्होंने अपने भाई और परिवार की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अनुराग डोभाल ने इस बार वीडियो शेयर कर अपने छोटे भाई अतुल डोभाल यानी कलम इंक की पोल-पट्टी खोली, साथ ही कहा कि उसने मुझे बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अनुराग डोभाल का इससे जुड़ा वीडिोय तेजी से वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें: 'मैंने चीजें छुपाईं और झूठ बोले...'- Anurag Dobhal ने दुनिया के सामने मांगी माफी, खुद को बताया 'गलत'

अनुराग डोभाल ने खोली अतुल डोभाल की पोल
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपने भाई अतुल डोभाल पर तंज कसते हुए कहा, "मैंने कहा कि तू भी तो अपने व्लॉग में स्मोकिंग दिखा रहा है, शराब दिखा रहा है। तेरे गानों में ऐसे लीरिक्स होते हैं कि उसे मम्मी भी नहीं सुन सकती। मेरी मां तो नहीं तुम्हारी मां, क्योंकि मुझे तो बेदखल कर दिया गया है।" अनुराग डोभाल ने कलम को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "जो अब तेरी पत्नी है, जब तेरी गर्लफ्रेंड हुआ करती थी तो उसने मेरे साथ भी वीडियो बनाए हैं। जब तुम्हारा ब्रेकअप हुआ, तब तुम्हारी इज्जत नहीं घटी। ये इतना दोगला इंसान है। तू ऋतिका को बहन बोलता था, लेकिन उसके लिए और समाज के लिए बहुत हैरान करने वाला होगा।"

अनुराग डोभाल ने खोली अतुल डोभाल की पोल
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने बताया कि उनके बिग बॉस 17 में जाने के बाद ऋतिका चौहान उनके भाई अतुल चौहान और घरवालों के साथ खूब वक्त बिताती थीं, लेकिन तब उनके परिवार को कोई परेशानी नहीं हुई। अनुराग ने बताया कि उनके बिग बॉस में चीजें कई गलत गईं, जिसे लेकर उनकी मुंह बोली बहन भव्या ने एक बाबा से बात कराई। उन बाबा ने कुछ विधियां करने के लिए कहीं। अनुराग डोभाल ने बताया कि उन्हें बताए बिना चीजें उनकी पीठ पीछे हुईं, वो भी पूरी नहीं हुईं, जिसका गलत असर उनकी जिंदगी पर पड़ा।

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब
अतुल डोभाल ने ऋतिका चौहान के खिलाफ घोला जहर?
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपने भाई अतुल डोभाल की चैट दिखाते हुए बताया कि खुद उनके भाई ने उन्हें ऋतिका को छोड़ने के लिए कहा था। साथ ही अगर ऋतिका ना माने तो उससे बोलना की कास्ट मैच नहीं हुई या फिर मैंने अपना बेस्ट किया, लेकिन बात नहीं बनी। अनुराग डोभाल ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार के लिए कहीं और शादी करने के लिए हामी भर दी थी, लेकिन असल में ऋतिका चौहान से कोई रिश्ता नहीं तोड़ा था। अनुराग डोभाल ने बोला कि शादी खराब करने के लिए उनके भाई ने अनगिनत लोगों को कार्ड बंटवाए। वहीं जब अनुराग डोभाल ने सबको डिजिटल कार्ड लाने के लिए कहा तो उन्होंने उनकी पत्नी ऋतिका चौहान से भी लड़ाई की।
