Tunisha Sharma Suicide : Alibaba Dastaan-e-Kabul एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने किया सुसाइड, TV सीरियल के सेट पर लगाई फांसी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 24, 2022, 06:45 PM IST

alibaba dastaan e kabul 20 year old actress tunisha sharma death news: कटरीना कैफ के बचपन का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। 20 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली है। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

TV Actress Tunisha Sharma suicide news: टीवी इंडस्ट्री से एक और शॉकिंग खबर सामने आ रही है। सीरियल अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल फेम एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। सामने आई जानकारी के अनुसार तुनिशा शर्मा के सुसाइड की कोशिश के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन कुछ देर बाद यह खबर आयी कि उनका निधन हो गया है। टीवी एक्ट्रेस ने सीरियल के सेट पर ही फांसी लगाई है, हालांकि आत्महत्या का कारण अब तक सामने नहीं आया है। फिलहाल वह अलीबाबा शो में काम कर रही थीं। इस शो में वह शहजादी मरियम की भूमिका निभाती हैं।

Tunisha Sharma

Tunisha Sharma

20 साल की उम्र में तुनिशा द्वारा उठाए गए आत्महत्या के कदम से सभी सदमे में हैं। तुनिशा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। सेट पर सभी के साथ हसी मजाक से बात करने वाली इस एक्ट्रेस ने इस तरह का कदम उठाने की वजह से सभी लोग सदमें में हैं।

End of Feed