Sofia Hayat on Tunisha Sharma Suicide case: टीवी अदाकारा तुनिषा शर्मा के आत्महत्या मामले ने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्रीज को हिलाकर रख दिया है। तुनिषा ने जब अपनी जान ली तो वो केवल 20 साल की थीं। बताया जा रहा है कि तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) और अपने को-स्टार शीजान खान (Sheezan Khan) से मोहब्बत हो गई थी। दोनों कुछ वक्त तक रिलेशन में भी थे लेकिन जब शीजान खान ब्रेकअप करके आगे बढ़ गए तब तुनिषा का दिल टूट गया और वो इतनी परेशान हो गईं कि उन्होंने अपनी जान ले ली। तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में उर्फी जावेद और कंगना रनौत जैसी अदाकाराओं ने बयानबाजी की है। जहां उर्फी जावेद ने शीजान खान को दोषी मानने से इंकार किया है तो वहीं कंगना रनौत ने एक्ट्रेस की मौत को हत्या घोषित किया है। इन दोनों अदाकाराओं के बयानों के बीच एक्ट्रेस सोफिया हयात (Sofia Hayat) का बयान काफी चौंकाने वाला है। अदाकारा सोफिया हयात ने तुनिषा शर्मा की मौत का दोष उन टीवी निर्माताओं को दिया है, जो छोटी उम्र की लड़कियों को एक्टिंग के लिए कास्ट करते हैं।
Sofia Hayat ने टीवी निर्माताओं को दिया Tunisha Sharma की मौत का दोष
अदाकारा सोफिया हयात ने कहा है, 'मुझे यह देखकर बहुत दुख होता है कि कम उम्र के एक्टर्स खुद को खत्म कर रहे हैं क्योंकि उनके रिलेशनशिप फेल हो जा रहे हैं। मुझे लगता है कि इसमें निर्माताओं का दोष है। निर्माता छोटी लड़कियों को बड़े एक्टर्स के अपोजिट कास्ट करते हैं और उन्हें रोमांस कराते हैं। जो लड़कियां छोटी होती हैं, उन्हें ऐसा एक्सपीरियंस नहीं होता है। ये शूटिंग के दौरान बहकावे में आ जाती हैं और बड़े आदमी के साथ प्यार करने लगती हैं। ये एक्टर्स छोटी लड़कियों को बताते हैं कि इंडस्ट्री में सेक्स करना आम बात है। जब मैं इंडस्ट्री में नई-नई आयी थी, तब कई निर्माताओं ने भी मेरे साथ ये किया था। मैं ऐसे निर्माताओं की बातों पर ध्यान नहीं देती थी।'
सोफिया हयात ने ऐसे कलाकारों को ट्रेनिंग देने की बात कही है, 'नए कलाकारों को प्रॉपर ट्रेनिंग दी जानी चाहिए ताकि वो ऐसी सिचुएशन्स को हैंडिल कर पाएं। लोगों को प्रॉपर एजुकेशन देने की जगह, उन्हें गलत रास्ते पर धकेला जाता है। मैं जानना चाहती हूं कि तुनिषा की मौत के बाद शो के मेकर्स चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? उनकी तरफ से अभी तक बयान क्यों जारी नहीं किया गया है।'
