Tunisha Sharma Suicide Case में शीजान खान को 2 महीने बाद मिली जमानत, कोर्ट ने जब्त किया पासपोर्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 4, 2023, 02:56 PM IST

एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा सुसाइड केस के मामले में मुख्य आरोपी शीजान खान को बेल मिल गई है। शीजान को 2 महीने बाद कोर्ट से जमानत मिली। एक्टर पर तुनीषा की मां ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस की मां ने शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा (Tunisha Sharma) सुसाइड केस में शीजान खान (Sheezan Khan) को बेल मिल गई है। शीजान खान पिछले 2 महीने से जेल में बंद था। एक्टर पर अपनी को स्टार और गर्लफ्रेंड तुनीषा को आत्महत्या के लिए उकासाने का आरोप था। एएनआई के मुताबिक, शीजान खान को एक लाख रुपये के मुचलके के साथ वसई कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने शीजान खान का पासपोर्ट जब्त कर लिया है। शीजान खान पर तुनीषा की मां ने कई गंभीर आरोप लगाए थे।

tunisha and sheezan

tunisha sharma and sheezan khan (credit pic: instagram)

एक्ट्रेस की मां ने दावा किया था कि शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनीषा डिप्रेशन में थीं। उसने उससे शादी का वादा किया था। एक्ट्रेस ने 24 दिसंबर 2022 को अलीबाबा के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। तुनीषा के सुसाइड ने हर किसी को हैरान कर दिया था। फैंस को यकीन नहीं हो रहा था कि एक्ट्रेस हमारे बीच में नहीं रहीं। एक्ट्रेस की मां ने पुलिस में शीजान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था। एक्ट्रेस की मां ने दावा किया था शीजान खान मेरी बेटी को चीट कर रहा था। उसकी वजह से मेरी बेटी ने आत्महत्या की है।

End of Feed