बॉयफ्रेंड की वजह से आया था पैनिक अटैक, Sheezan M Khan ने दिया tunisha sharma को धोखा

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 25, 2022, 02:29 PM IST

sheezan mohammed khan cheated tunisha sharma: तुनिषा शर्मा ने सीरियल के सेट पर महज 20 वर्ष की उम्र में फांसी लगाकर जान दे दी। तुनिषा शर्मा को शीजान के अफेयर के बारे में पता चला था। अस्पताल में तुनिषा लगातार कह रही थीं- 'शीजान ने मेरे साथ गलत किया है, शीजान ने मुझे धोखा दिया...।'

sheezan mohammed khan dating some other girl?: टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने सीरियल के सेट पर महज 20 वर्ष की उम्र में फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद तुनिशा के परिजनों से लेकर फैंस तक काफी परेशान है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने अभिनेत्री को को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शीजान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टीवी सीरियल के कोस्टार शीजान मोहम्मद खान तुनिषा की मां ने कई आरोप लगाए हैं, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने जांच को मर्डर और आत्महत्या दोनों तरीके से करने का फैसला किया है।

Tunisha Sharma suicide case
Tunisha Sharma suicide case

अब तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सुसाइड से पहले 16 दिसंबर को तुनिषा को पैनिक अटैक आया था। उनकी इस स्थिति की वजह पर्सनल लाइफ थी। पैनिक अटैक के पीछे का कारण 15 दिसंबर को तुनिषा को शीजान के अफेयर के बारे में पता चला था। उसने बॉयफ्रेंड ने कहा था कि वह किसी और लड़की से प्यार करते हैं।

End of Feed