टीवी मसाला

Tum Se Tum Tak: निहारिका चौकसे का पत्ता काट लीड बनेंगी Rishita Kothari? खुद एक्ट्रेस ने उठाया सच से पर्दा

Niharika Chouksey Break Silence On Rishita Kothari Entry Rumors: टीवी के पॉपुलर शो 'तुम से तुम तक' को लेकर खबर आ रही है कि शो में ऋषिता कोठारी निहारिका चौकसे को रिप्लेस करेंगी।

Image

निहारिका चौकसे होंगी ऋषिता कोठारी से रिप्लेस? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Niharika Chouksey Break Silence On Rishita Kothari Entry Rumors: टीवी के पॉपुलर शो 'तुम से तुम तक' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'तुम से तुम तक' सीरियल में अनु और आर्या यानी निहारिका चौकसे और शरद केल्कर की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। खास बात तो यह है कि दोनों सीरियल में शादी के बंधन में भी बंध चुके हैं। लेकिन हाल ही में "तुम से तुम तक' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बताया जा रहा है कि 'सहर होने को है' को अलविदा कहने के बाद एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी 'तुम से तुम तक' में कदम रखेंगी। इतना ही नहीं, ऋषिता कोठारी द्वारा निहारिका चौकसे को रिप्लेस करने की भी बात सामने आई। लेकिन अब इस मामले पर खुद निहारिका ने चुप्पी तोड़ी है। यह भी पढ़ें: 'आप लोग अपनी चिंता करो'- Shilpa Shinde ने ट्रोल्स को लगाई लताड़, यौन शोषण का झूठा केस करने पर बनी थीं निशाना

    निहारिका चौकसे (Niharika Chouksey) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें ऋषिता कोठारी के 'तुम से तुम तक' में कदम रखने की खबर लिखी हुई थी। इस स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए निहारिका चौकसे ने बता दिया कि वह सीरियल से कहीं नहीं जा रही हैं। निहारिका चौकसे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "पूरी तरह से गलत है। मैं कहीं नहीं जा रही हूं, आप लोग चिंता मत कीजिए।" बता दें कि निहारिका चौकसे ने शो में अनु की भूमिका अदा कर रही हैं। यह भी पढ़ें: 'ये बहुत शर्मनाक है...'- Shilpa Shinde पर भड़कीं Hina Khan, प्रोड्यूसर पर झूठा यौन शोषण केस करने के लिए लगाई लताड़
    निहारिका चौकसे ने बताया सच

    निहारिका चौकसे ने बताया सच

      निहारिका चौकसे (Niharika Chouksey) और शरद केल्कर स्टारर 'तुम से तुम तक' इन दिनों टीआरपी में भी धूम मचा रहा है। शो टीआरपी में टॉप 4 में रहता है। खास बात तो यह है कि इसने रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' को भी पछाड़कर रख दिया है। वहीं 'तुम से तुम तक' में एंट्री या 'सहर होने को है' छोड़ने की खबरों पर अभी तक ऋषिता कोठारी का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article