कलर्स के इस TV सीरियल पर गिरी TRP की गाज, जल्द चलने वाली है चैलन की कैंची!

This TV Serial Could Go Off Air Soon: कलर्स के कई सीरियल्स टीआरपी की मार झेल रहे हैं। इसी बीच एक और शो को लेकर खबर आ रही है कि उसपर चैनल जल्द कैंची चला सकता है।

This TV Serial Could Go Off Air Soon Due To TRP: टीवी की दुनिया के कई सीरियल्स ऐसे हैं जिनपर जल्द ही ताला लगने वाला है। टीआरपी की कमी और नए शो के शुरू होने के चक्कर में अभी तक कई टीवी सीरियल्स पर गाज गिर चुकी है। इस लिस्ट में 'अंजली अवस्थी' से लेकर 'सरू' तक का नाम शामिल है। वहीं अब इस लिस्ट में एक और टीवी शो का नाम सामने आ चुका है, जो कि कलर्स पर प्रसारित होता है। टीआरपी की कमी और दर्शकों से खास रिस्पॉन्स न मिलने के कारण चैनल जल्द ही इसपर कैंची चला सकता है। यह भी पढ़ें: 'बच्चा चोरी होने वाला था...'- Divyanka Tripathi का एक बेटा होने वाला था गायब? विवेक दहिया ने तुरंत लिया एक्शन

this tv show could off air soon

'कलर्स' के पॉपुलर शो पर लगेगा ताला? फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    कलर्स का ये टीवी शो कोई और नहीं बल्कि 'तू जूलियट जट्ट दी' (Tu Juliet Jatt Di) है। इस सीरियल में जसमीत कौर और सैय्यद रजा अहमद ने मुख्य भूमिका अदा की है। कलर्स के इस टीवी शो को लेकर खबर आ रही है कि घटती टीआरपी के कारण ये चैनल के निशाने पर आ गया है। शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि "तू जूलियट जट्ट दी' चैनल की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहा है, ऐसे में चैनल इस शो पर एक्शन ले सकता है। वहीं इस सीरियल की जगह ईशा सिंह और विज्येंद्र कुमेरिया का अपकमिंग शो 'जूही मुई' ले सकता है। हालांकि इस मामले पर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक फैसला नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दुल्हन बनकर भी शादी नहीं रचा पाएगी अभिरा, अरमान की बीमारी से उठेगा पर्दा

    फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

    साथ ही 'तू जूलियट जट्ट दी' (Tu Juliet Jatt Di) के कलाकारों की ओर से भी मामले पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि बीते सप्ताह इस सीरियल को सिर्फ 0.7 टीआरपी रेटिंग ही मिली थी, जो कि बहुत कम है। इस सीरियल की शुरुआत नवंबर 2025 में हुई थी और इसे रवि दुबे व सरगुन मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कम टीआरपी के कारण चैनल इसे सीधा बंद करेंगे या फिर इसकी टाइमिंग बदल देंगे।

    End of Feed