Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Maha Twist 3 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सालों से छोटे पर्दे पर धाक जमाई हुई है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी इन दिनों उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। इसे पटरी पर लाने केल लिए मेकर्स भी जद्दोजहद कर रहे हैं। शो के आज के एपिसोड में भी खूब ट्विस्ट आने वाले हैं, जिसे देख खुद दर्शक भी हैरान रह जाएंगे। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि अरमान शादी से पहले ही गायब हो जाएगा। वहीं अभिरा का भी इससे दिल टूट जाएगा।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि दिशा कृष के फोन में मैसेज पढ़ लेगी कि वो किसी और आई लव यू कह रहा है। उसे कृष के अफेयर का पता चल जाएगा और वो ये बात मनीषा को बताएगी। लेकिन मनीषा दिशा को कृष और संजय से दूर रहने की सलाह देगी।
माधव घर तो लौट आएगा, लेकिन दरवाजे पर ही गिर जाएगा। माधव की हालत देखकर विद्या घबरा जाएगी और पूछेगी कि उसे क्या हुआ है। माधव बताएगा कि मुझे बहुत नींद आ रही है। ऐसे में विद्या उसे सोने के लिए भेज देगी और परिवार से झूठ बोलेगी।
विद्या अभिरा की नजर उतार ही रही होगी कि उसके हाथ से थाली गिर जाएगी और सामान इधर-उधर बिखर जाएगा। इसपर काजल बोल पड़ेगी कि भगवान एक और अपशगुन। काजल की बात सुनकर जहां अभिरा की घबराहट बढ़ जाएगी तो वहीं आर्यन कहेगा कि ऐसा कुछ नहीं होता है। लेकिन अभिरा मन ही मन प्रार्थना करेगी कि चीजें ठीक हों।
अभिरा दादीसा, दोनों बेटियों और तान्या के साथ मिलकर अरमान का इंतजार कर रही होगी। लेकिन लंबे वक्त के इंतजार के बाद भी अरमान वहां नहीं पहुंचेगा। यहां तक कि अरमान का सरप्राइज वहां पहुंच जाएगा, लेकिन अरमान का कोई अता-पता नहीं होगा।
अभिरा अरमान के भेजे हुए फूल पकड़कर रो रही होगी कि उसे दो वकीलों की बातचीत सुनाई देगी जो एक शख्स के बारे में बात करेंगे। वो कहेंगे कि शायद आज उसकी शादी थी और वो कितना खुश था। लेकिन उसे अस्पताल ले जाया गया है, पता नहीं किस हालत में होगा। अभिरा उनकी बातें सुनकर सीधा अस्पताल की ओर दौड़ेगी।
घर पर हर कोई अरमान और अभिरा का इंतजार कर रहे होते हैं। गृह प्रवेश के लिए मनीषा कलश भी दरवाजे पर रखती है। लेकिन दादी सा उससे कहती हैं कि ये कलश हटा दो, गृह प्रवेश नहीं होगा। तान्या बताती है कि अभिरा-अरमान की शादी नहीं हुई। इससे विद्या खुश हो जाती है, लेकिन मायरा बताती है कि अरमान कोर्ट ही नहीं पहुंच पाया।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान अस्पताल से कोर्ट जाने की कोशिश करेगा, लेकिन डॉक्टर उसे रोक देंगे। डॉक्टर अरमान को बताएंगे कि उसे गंभीर बीमारी हुई है। वो ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहा है।