This TV Serial Could Go Off Air Soon Due To TRP: टीवी की दुनिया के कई सीरियल्स ऐसे हैं जिनपर जल्द ही ताला लगने वाला है। टीआरपी की कमी और नए शो के शुरू होने के चक्कर में अभी तक कई टीवी सीरियल्स पर गाज गिर चुकी है। इस लिस्ट में 'अंजली अवस्थी' से लेकर 'सरू' तक का नाम शामिल है। वहीं अब इस लिस्ट में एक और टीवी शो का नाम सामने आ चुका है, जो कि कलर्स पर प्रसारित होता है। टीआरपी की कमी और दर्शकों से खास रिस्पॉन्स न मिलने के कारण चैनल जल्द ही इसपर कैंची चला सकता है। यह भी पढ़ें: 'बच्चा चोरी होने वाला था...'- Divyanka Tripathi का एक बेटा होने वाला था गायब? विवेक दहिया ने तुरंत लिया एक्शन

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
साथ ही 'तू जूलियट जट्ट दी' (Tu Juliet Jatt Di) के कलाकारों की ओर से भी मामले पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि बीते सप्ताह इस सीरियल को सिर्फ 0.7 टीआरपी रेटिंग ही मिली थी, जो कि बहुत कम है। इस सीरियल की शुरुआत नवंबर 2025 में हुई थी और इसे रवि दुबे व सरगुन मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कम टीआरपी के कारण चैनल इसे सीधा बंद करेंगे या फिर इसकी टाइमिंग बदल देंगे।
