Bigg Boss OTT 2 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट है ये हसीना, फीस के मामले में सबको छोड़ा पीछे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2023, 10:18 AM IST

Bigg Boss OTT 2 Highly Paid Contestant: बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में अब 11 सदस्य रह रहे हैं। आज हम आपको घर के सबसे महंगे सदस्य के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का सबसे महंगा सदस्य कौन है और उसकी एक दिन की कितनी फीस है।

Bigg Boss OTT 2 Highly Paid Contestant: सलमान खान( Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी ( Bigg Boss OTT 2) इन दिनों छाया हुआ है। हर रोज के ट्विस्ट और टर्न से से शो खूब टीआरपी बटौर रहा है। बिग बॉस में आए दिन कोई न कोई हंगामा होता ही रहता है। शो में दर्शकों को किसी का गेम बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है तो किसी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बिग बॉस के घर में अब 11 सदस्य रह रहे हैं। आज हम आपको घर के सबसे महंगे सदस्य के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का सबसे महंगा सदस्य कौन है।

Bigg Boss OTT 2 Highly Paid Contestant

जिओ सिनेमा स्ट्रीम शो बिग बॉस के घर का सबसे महंगा सदस्य कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ( Pooja Bhatt) है। जी हां पूजा भट्ट इस शो की सबसे महंगी सदस्य है। वह शो में एक दिन के लिए 50 हजार तक फीस लेती है। पूजा ने फीस के मामले में आकांक्षा पूरी, फलक नाज और अविनाश सचदेव को पीछे छोड़ दिया है और वह बिग बॉस की सबसे महंगी सदस्य बन गई हैं। आपको बता दें कि पूजा भट्ट बॉलीवुड के 90 के दशक की सबसे प्रसिद्ध हीरोइन में से एक हैं। शो में पूजा एक सीनियर सदस्य के तौर पर हैं। पूजा के गेम को फैंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

End of Feed