Sunita Ahuja on relation with Kashmera and Krushna: बॉलीवुड के सुपर स्टार गोविंद की पत्नी सुनीता अहूजा (Sunita Ahuja) पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनको लेकर खबर उठी थी कि वह बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने वाली हैं। बता दें कि पिछले चार साल सुनीता अहूजा को बिग बॉस से ऑफर आ रहे हैं। लेकिन गोविंदा (Govinda) की पत्नी ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए सभी अफवाहों का खंडन किया है। अब एक पॉडकास्ट में बातचित के दौरान सुनीता अहूजा ने द कपिल शर्मा शो में अर्चना पुराण सिंह (Archana Puran Singh) की जगह लेने की खबरों पर भी खुलासा किया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
टाइम आउट विद अंकित के पॉडकास्ट में बातचित के दौरान गोविंद की ओटनी सुनीता अहूजा (Sunita Ahuja) ने कई सवालों के जवाब दिए। जब सुनीता से पूछा गया की क्या वह 'द कपिल शर्मा' शो मे अर्चना पूरन सिंह की जगह लेना चाहेंगी तो इस पर जवाब देते हुए गोविंदा की पत्नी ने कहा "कश्मीरा (Kashmera) और कृष्णा (Krushna) के साथ मेरा नहीं जमता है।" जब आगे उनका पूछा गया क्यों तो सुनीता ने कहा "परिवार के इस मामले को मुझे समझाने में मुझे काफी समय लग जाएगा।"
सुनीता अहूजा ने आगे कहा "मैं जरूर करती अगर वो लग नहीं होते तो करती।" वो कपिल शर्मा के साथ है न। गोविंद की पत्नी ने आगे कहा "अगर मेरे साथ कोई एक बार बत्तमीजी कर देता है तो मैं उससे अपने सारे रिश्ते कट कर लेती हूँ।" मैंने 15 साल से अपनी बहन की शक्ल नहीं देखी है। एक बार नफरत हो गया न तो खत्म हाई मेरे लिए।"
