The 50: 'बिग बॉस 19' की ये हसीना मारेगी लायन के महल में एंट्री, पूरा करेगी जीत का सपना

The 50 This Bigg Boss 19 Contestant Confirm For Show: टीवी पर 'द 50' की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। 'द 50' के लिए एक से बढ़कर एक नामी सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं अब इस लिस्ट में 'बिग बॉस 19' की एक हसीना का नाम भी जुड़ चुका है।

The 50 This Bigg Boss 19 Contestant Confirm For Show: टीवी पर 'द 50' जल्द ही दस्तक देने वाला है। 'द 50' की शुरुआत में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस शो के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। 'द 50' के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं, जो लायन के महल में गेम और पावर दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस लिस्ट में करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, रिद्धी डोगरा, शाइनी दोशी, फैजल शेख और उर्वशी ढोलकिया जैसे कई सितारे शामिल हैं। वहीं अब'द 50' (The 50) की कंटेस्टेंट्स लिस्ट में 'बिग बॉस 19' की एक हसीना का नाम भी जुड़ चुका है। वह कलर्क के इस अपकमिंग टीवी शो में अपनी जीत का सपना पूरा करते हुए नजर आ सकती है।

neelam giri in the 50

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

'द 50' (The 50) के लिए कंफर्म हुई 'बिग बॉस 19' की ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि नीलम गिरी (Neelam Giri) हैं। भोजपुरी स्टार नीलम गिरी एक बार फिर से रियलिटी शो में हाथ आजमाती दिखाई देंगी। उन्होंने शो में अपनी जगह पक्की करने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। नीलम गिरी के वायरल रील वीडियो में उनकी मेकअप टेबल पर 'द 50' की टिकट रखी नजर आई। एक्ट्रेस इस टिकट को देख पहले तो हैरान हुईं, वहीं बाद में उन्होंने बताया कि अब वह इस शो के साथ टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं। नीलम गिरी ने रील वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "मैं 'बिग बॉस 19' के बाद जियो हॉटस्टार और कलर्स के साथ करके बेहद खुश हूं। लेकिन इस बार पूरी तरह से नए रियलिटी शो में 'द 50'।"

End of Feed