The 50: टास्क के चक्कर में सपना चौधरी पर गिरी गाज, जीत का सपना छोड़ जाना पड़ा घर!

The 50 Sapna Choudhary Suffers A Fracture: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द 50' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन हाल ही में शो को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस सपना चौधरी के पैर में फ्रैक्चर हो गया है।

The 50 Sapna Choudhary Suffers A Fracture: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द 50' ने छोटे पर्दे पर लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। "द 50' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच धमाकेदार टास्क देखने को मिल रहे हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। बीते दिन शो से दो कंटेस्टेंट्स बाहर तो हुए थे, साथ ही दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की भी एंट्री हुई थी। ऐसे में आए दिन 'द 50' में कंटेस्टेंट्स की गेम दिलचस्प मोड़ लेते जा रही है। लेकिन हाल ही में शो में हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी पर गाज गिर गई है। 'द 50' में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को चोट लग गई है, जिसके बाद उन्हें डॉक्टर ने बेड रेस्ट की सलाह दी है।

sapna choudhary in the 50

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

फिल्मी विंडो के मुताबिक, 'द 50' में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को एक टास्क के बीच चोट लग गई। उनका पैर फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद उन्हें डॉक्टर ने बेड रेस्ट की सलाह दी है। खबरों की मानें तो सपना चौधरी को फ्रैक्चर से ठीक होने में थोड़े दिन लगेंगे, ऐसे में हरियाणा की डांसिंग क्वीन को 'द 50' से भी बाहर होना पड़ा है। उनकी चोट और स्वास्थ्य को देखते हुए माना जा रहा है कि सपना चौधरी के 'द 50' में वापसी के मौके बहुत कम हैं। वहीं दूसरी ओर "द 50' से अचानक सपना चौधरी के जाने से न केवल कंटेस्टेंट्स को, बल्कि उनके फैंस को भी काफी झटका लगा है। बता दें कि सपना चौधरी "द 50' की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। उन्हें उनकी बेबाक पर्सनालिटी और एटीट्यूड के लिए जाना जाता है।

End of Feed