Naagin 6: टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने पॉपुलर शो नागिन 6 को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का ये शो टीवी पर सुपरहिट हो गया है। शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए नागिन 6 को एक्सटेंशन मिला है। नागिन 6 टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। नागिन 6 एक सुपरनेचुरल शो है। इस शो को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। एक्ट्रेस इस शो के लिए मोटी रकम ले रही हैं।
tejasswi prakash (credit pic: instagram)
तेजस्वी इस शो के लिए पर ऐपिसोड 2 लाख रुपये ले रही हैं। नागिन 6 की पूरी स्टार कास्ट में सबसे ज्यादा पैसे तेजस्वी ले रही हैं। नागिन 6 में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। तेजस्वी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में स्वरागिनी से की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।
तेजस्वी प्रकाश नागिन 6 के लिए मोटी रकम
एक्ट्रेस पेहरदार पिया की, रिश्ते लिखेंगे हम नया, करण संगिनी और सिलसिला बदलते रिश्तों का समेत कई शोज में नजर आई है। एक्ट्रेस सिर्फ टीवी शोज में ही नहीं सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में भी नजर आई थी। एक्ट्रेस इस शो की विनर थी। बिग बॉस 15 में तेजस्वी और करण को प्यार हो गया था। दोनों की क्यूट बॉन्डिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। करण और तेजस्वी एक- दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को साथ में बेहद पसंद करते हैं। इतना ही नहीं फैंस दोनों को तेजरन कहकर बुलाते हैं।
तेजस्वी और करण साथ में एक- दो म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुके हैं। तेजस्वी ने पिछले मराठी फिल्म में भी डेब्यू किया है। मराठी में एक्ट्रेस की फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। रिपोर्ट्स की मानें तो तेजस्वी जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।
