Shailesh Lodha’s Father Passes Away: टीवी एक्टर शैलेश लोढ़ा के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। एक्टर ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के साथ ये दुखद खबर शेयर की है। सोशल मीडिया पोस्ट पर अब फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं। शैलेश लोढ़ा ने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ दिल दहला देने वाली खबर शेयर की है। अपने इमोशनल पोस्ट में, उन्होंने अपने पिता के लिए प्यार और समर्पण व्यक्त किया है।
Shailesh Lodha's Father Passes Away
यह भी पढ़ें- War 2 के बाद भी Brahmastra 2 की शूटिंग नहीं करेंगे अयान मुखर्जी? आदित्य चोपड़ा ने बना डाला Dhoom 4 का प्लान!
पिता के लिए शैलेश लोढ़ा ने लिखा इमोशनल पोस्ट
एक्टर ने लिखा, 'जो भी मैं हूं...आपकी परछाई हूं....आज सुबह के सूरज ने जगती तो रोशन किया पर हमारी रोशनी में अँधेरा हो गया....पापा" ने देह त्याग दी....आंसु की भाषा होती है तो कुछ लिख पाता है...एक बार फिर से कह जाए ना...बबलू।' सोशल मीडिया पर ये पोस्ट अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग एक्टर के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
