Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 15 साल बाद बंद होगा असित मोदी का शो, लोगों की नाराजगी के कारण लगेगा ताला!

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah To Go Off Air: दिलीप जोशी का धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते कई सालों से लोगों का दिल जीत रहा है। लेकिन हाल ही में शो लोगों के निशाने पर आ गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 15 सालों बाद बंद होने जा रहा है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah To Go Off Air: टीवी के मशहूर एक्टर दिलीप जोशी का 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' न केवल लोगों का मनोरंजन कर रहा है, बल्कि टीआरपी लिस्ट में भी शो को जबरदस्त रेटिंग मिल रही है। हालांकि बीते कुछ दिनों से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को लेकर कहा जा रहा था कि शो में दयाबेन की वापसी होने वाली है। हालांकि एक बार फिर से असित मोदी ने दर्शकों को बेवकूफ बना दिया, जिससे लोगों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया था और उन्होंने टीएमकेओसी को बॉयकॉट करना शुरू कर दिया। वहीं अब खबर आ रही है कि असित मोदी का 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बंद होने की कगार पर है।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को लेकर बीते कई दिनों से मेकर्स ये दावा कर रहे हैं कि शो में दयाबेन की वापसी होने वाली है। इसके लिए असित मोदी ने 200 से 300 एक्ट्रेसेस का ऑडिशन तक ले लिया है। लेकिन इसके बाद भी शो में अभी तक दयाबेन वापिस नहीं आईं। इसके साथ ही शो को लेकर कहा गया कि दर्शकों के बॉयकॉट करने के बाद मेकर्स ने शो को बंद करने का फैसला किया है। हालांकि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शो बंद नहीं होने वाला है।

End of Feed