Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नए किरदार के साथ इस एक्टर ने मारी एंट्री, गोकुलधाम सोसायटी अब मचेगा बवाल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Introduces New Character: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हर एपिसोड के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। वहीं अब इस सीरियल में एक्टर हार्दिक संगानी की एंट्री हुई है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Introduces New Character: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने बीते कई सालों से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने फैंस को इस शो से बखूबी बांधा हुआ है। असित मोदी के इस शो का हर एक किरदार दर्शकों के दिलों में बस चुका है। वहीं अब मनोरंजन के तड़के को डबल करने के लिए असित मोदी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में एक और किरदार की एंट्री कराई है, जिसकी मौजूदगी गोकुलधाम सोसायटी में नया मनोरंजन लेकर आएगी। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में कदम रखने वाले ये एक्टर हार्दिक संगानी हैं जो 'थपकी प्यार की' और 'तान्हा जी' जैसी मूवीज में भी नजर आ चुके हैं। यह भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की अंजलि ने फेक अकाउंट बनाने वालों को दी चेतावनी, बोलीं, 'हाल खराब कर..'

hardik sangani in taarak mehta ka ooltah chashmah

TMKOC में हुई इस कैरेक्टर की एंट्री, फोटो क्रेडिट- हार्दिक संगानी इंस्टाग्राम

    मोती के किरदार पर बोले हार्दिक संगानी

    हार्दिक संगानी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "मैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' देखते हुए बड़ा हुआ हूं। हम गुजरातियों के लिए लंच और डिनर इस शो के बगैर अधूरा है। मैं हमेशा से इस सीरीज में काम करना चाहता था, खासकर इसलिए भी क्योंकि मैंने इसकी कई स्टार कास्ट के साथ गुजराती थिएटर में काम किया है। जब असित भाई ने मुझे फोन किया तो मैंने तुरंत हां कह दी। उन्होंने मेरा स्केड्यूल मेरी ऐड फिल्म और नाटक की प्रतिबद्धता के हिसाब से तय किया। मैं उम्मीद करता हूं कि लोगों को मोती का किरदार वैसे ही पसंद आएगा, जैसे उन्हें अभी तक बाकी किरदार पसंद आए हैं।" यह भी पढ़ें: 'आधी रात का आतंक...' TMKOC के निर्माता Asit Modi पर क्यों फूटा Urvashi Dholakia का गुस्सा? बुलानी पड़ी पुलिस

    End of Feed