टीवी मसाला

लोकसभा महिला आरक्षण बिल पर Rupali Ganguly का ट्वीट हुआ वायरल, PM Narendra Modi के लिए कही ये बात

Anupamaa Rupali Ganguly Reaction On Women Reservation Bill: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने लोकसभा महिला आरक्षण बिल को लेकर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के लिए भी बातें लिखी हैं।

Image

महिला आरक्षण बिल पर वायरल हुआ रुपाली गांगुली का ट्वीट, फोटो क्रेडिट- रुपाली गांगुली इंस्टाग्राम, एक्स

Anupamaa Rupali Ganguly Reaction On Women Reservation Bill: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। रुपाली गांगुली ने सीरियल 'अनुपमा' के जरिए घर-घर में अपनी जबरदस्त पहचान बना ली है। उन्हें टीआरपी की क्वीन भी कहा जाता है। लेकिन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव नजर आती हैं। हाल ही में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने लोकसभा महिला आरक्षण बिल को लेकर ट्वीट किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लिए भी बातें लिखी हैं। लोकसभा महिला आरक्षण बिल को लेकर रुपाली गांगुली का ये ट्वीट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। यह भी पढ़ें: Anupamaa Promo: अनुपमा की जिंदगी में जहर घोलने आई अनुज की एक्स-मंगेतर, राही संग मिलकर बैठाएगी नए कैफे का भट्टा

लोकसभा महिला आरक्षण बिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, "हम इस भ्रम में न रहें कि देश की नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं। बल्कि ये उसका हक है। हमारी भावना क्रेडिट लेने की नहीं, बल्कि महिलाओं को और सशक्त बनाने की है।" वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने लिखा, "ये उसी चीज को दर्शाता है जो आज कई महिलाएं महसूस करती हैं। सशक्तिकरण हमारा हक है, किसी की दया नहीं। इसी तरह का नेतृत्व और मानसिकता आत्मविश्वास को बढ़ावा देता है। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस चीज को साफतौर पर कह रहे हैं। आपका शुक्रिया मोदी जी।" यह भी पढ़ें: Asha Bhosle के निधन से टूटीं Rupali Ganguly, फैंस को दिखाया दिल छू लेने वाले पल का खास वीडियो

    क्या है महिला आरक्षण बिल

    बता दें कि लोकसभा महिला आरक्षण बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम (2023) के नाम से भी जाना जाता है। इस बिल के तहत संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने का कानून है। इस बिल के तहत लोकसभा में महिला सासंदों की संख्या बढ़ेगी।

    rupali ganguly (23)

    फोटो क्रेडिट- रुपाली गांगुली इंस्टाग्राम

    पहले भी तारीफ कर चुकी हैं रुपाली गांगुली

    इन सबसे इतर रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की बात करें तो उन्होंने महिला आरक्षण बिल के लिए पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की थी। उनके ट्वीट ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article